फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Vande Bharat Express left from Jamalpur station, Samrat Chaudhary and Lalan Singh flagged off

Bihar: जमालपुर स्टेशन से रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस,सम्राट चौधरी और ललन सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Sat, 16 Aug 2025 10:21 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमालपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमालपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 16 Aug 2025 10:21 PM IST
सार

जमालपुर रेलवे स्टेशन से हावड़ा–जमालपुर–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार शनिवार को किया गया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
 

विज्ञापन
Vande Bharat Express left from Jamalpur station, Samrat Chaudhary and Lalan Singh flagged off
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हावड़ा–जमालपुर–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के विस्तार का शुभारंभ शनिवार को जमालपुर रेलवे स्टेशन से किया गया। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
विज्ञापन


रेलवे द्वारा प्लेटफॉर्म नंबर एक पर विशेष पंडाल बनाया गया था, जहां गणमान्य अतिथि वंदे भारत ट्रेन और भारतीय रेल की सराहना कर रहे थे। ट्रेन का उद्घाटन शाम 3:30 बजे निर्धारित था, लेकिन उससे पहले ही सभा स्थल पर आए कार्यकर्ता और स्थानीय लोग ट्रेन के डिब्बों में घुस गए। अंदर सेल्फी लेने और बैठकर यात्रा का अनुभव करने की होड़ मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने बार-बार लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन अधिकांश कार्यकर्ता ट्रेन खुलने से पहले तक अंदर ही मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर BJP का हमला, कहा- उधार के गांधी, तेजस्वी से पूछा ऐसा सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने ट्रेन के भीतर से ही जयकारे लगाए और कुछ अपने दल का झंडा लेकर फोटो खिंचवाते दिखे। बाहर निकलने के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि जमालपुर तक वंदे भारत ट्रेन का विस्तार यहां के लोगों के लिए बड़ी सौगात है। उनका कहना था कि ट्रेन बेहद आरामदायक है और इससे यात्रा अनुभव बेहतर होगा।

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने वंदे भारत एक्सप्रेस के विस्तार को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह सेवा क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत बनाएगी। इससे न केवल व्यापारियों, छात्रों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ होगा, बल्कि बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जमालपुर को औद्योगिक और शैक्षणिक केंद्रों से जोड़ने में यह ट्रेन बड़ी भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed