फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Two friends returning from a wedding in Munger died in a road accident

Bihar: शादी से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 03 Mar 2025 03:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 03 Mar 2025 03:18 PM IST
सार

Bihar: मुंगेर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात वे अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान नवगाई गांव के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Two friends returning from a wedding in Munger died in a road accident
सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर नवगाई गांव के पास हुई, जब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान शंकर कुमार (19) पुत्र नंदकिशोर शर्मा और दीपक कुमार (18) पुत्र विपिन साह के रूप में हुई है। दोनों जनकपुर गांव, मिस्त्री टोला के निवासी थे और गहरे दोस्त थे।
विज्ञापन


शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंकर और दीपक बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र स्थित बदला गांव में अपनी बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात वे अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे नवगाई गांव के पास पहुंचे, तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत संग्रामपुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


गांव में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। शंकर कुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जबकि दीपक भी अपने परिवार का सहारा था। उनकी असमय मृत्यु से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन ठोस कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने स्पीड ब्रेकर लगाने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है।


पुलिस ने शुरू की जांच
संग्रामपुर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषी चालक की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed