फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Troubled by blackmailing and obscene acts, a student committed suicide by jumping from the roof

Bihar News: ब्लैकमेलिंग और अश्लील हरकतों से परेशान छात्रा ने छत से कूदकर दी जान, पुलिस ने FIR दर्ज की

Mon, 15 Sep 2025 05:28 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 15 Sep 2025 05:28 PM IST
सार

मुंगेर के जमालपुर थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय छात्रा खुशी ने कोचिंग संचालक रवि कुमार की अश्लील हरकतों और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
Troubled by blackmailing and obscene acts, a student committed suicide by jumping from the roof
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर के जमालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मोहल्ले में सोमवार को 20 वर्षीय छात्रा ने कोचिंग संचालक की अश्लील हरकतों और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर छत से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक छात्रा खुशी, तीन भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर थी और बैचलर की पढ़ाई कर रही थी। परिवार ने बताया कि आर्थिक तंगी के बावजूद खुशी अपनी पढ़ाई में तेज थी और मंशा मंदिर के समीप रहने वाले उपेन्द्र मंडल के पुत्र रवि कुमार से ट्यूशन लिया करती थी। पुलिस के अनुसार, ट्यूशन के दौरान रवि ने खुशी को प्रेम जाल में फंसा कर शारीरिक संबंध बनाए और उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद वह खुशी को ब्लैकमेल करता रहा। खुशी ने तीन महीने पहले ट्यूशन जाना छोड़ दिया, लेकिन रवि लगातार अश्लील सामग्री के जरिए मानसिक दबाव डालता रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सियासत: चंपई सोरेन का आरोप- CM हेमंत आदिवासियों के प्रति असंवेदनशील, PESA कानून लागू न करने पर पूछे तीखे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरकार रविवार को लगातार धमकियों और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर खुशी ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में उसे चिकित्सकों के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खुशी के मामा पिंटू ने कहा कि रवि द्वारा छात्रा के साथ किया गया अमानवीय व्यवहार क्षम्य नहीं है। मां सुधा देवी ने आरोप लगाया कि रवि ने खुशी के छोटे भाई रेयांश को जान से मारने की धमकियां भी दी थीं। उन्होंने कहा कि अगर उस समय कानूनी कार्रवाई हो गई होती तो आज खुशी उनके पास होती। जमालपुर थाना के SHO राजेश कुमार ने बताया कि मृतक की मां के बयान पर कोचिंग संचालक रवि कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed