{"_id":"66d6b80a190b067fcf0729a9","slug":"the-body-of-a-young-man-was-recovered-from-a-well-in-munger-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Munger Crime: कुएं से बरामद किया गया युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Munger Crime: कुएं से बरामद किया गया युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue, 03 Sep 2024 12:47 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 03 Sep 2024 12:47 PM IST
सार
Munger Crime: मुंगेर में लगातार हत्याओं का दौर जारी है। वहीं पिछले दो दिन के अंदर तीन लोगों की हत्या की गई है। ताजा मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कटारिया ग्राम का है, जहां देर रात्रि एक 30 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने कुएं से बरामद किया है।
विज्ञापन
कुएं से बरामद किया गया युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर में एक युवक का शव कुएं से बरामद किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक कुमार, अपर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ घटनास्थल में पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान कटारिया ग्राम निवासी सिंघेश्वर यादव के 30 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। परिजन के द्वारा बताया गया कि कल (सोमवार) दोपहर से सोनू कुमार गायब था। हम लोग ने काफी खोजबीन की, लेकिन वो कहीं नहीं मिला। वहीं आज (मंगलवार) सुबह एक कुएं से उसका शव बरामद किया गया। कुएं के पास ही मृतक का गमछा और लूंगी नीचे पड़ा हुआ था। परिजन ने बताया कि गांव के दबंग प्रवृत्ति के कृष्ण मुरारी यादव एवं उनके सहयोगी पप्पू यादव के द्वारा पहले मारपीट किया गया।
विज्ञापन
उसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया। वहीं मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान भी है। आज सुबह हम लोगों को जानकारी मिली, इसके बाद हमने मुफस्सिल थाना को घटना के बारे में जानकारी दी। जिला बचाव राहत दल के द्वारा शव को कुएं से निकाला गया।
विज्ञापन