फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   teghra

बिहार: जानें कौन हैं मजदूर की बेटी जानवी कुमारी? जिनका बिहार की जूनियर महिला फुटबॉल टीम में हुआ चयन

Tue, 08 Sep 2026 07:59 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2026 07:59 PM IST
सार

सीमित संसाधनों के बीच फुटबॉल का अभ्यास कर रहीं बेगूसराय की जानवी कुमारी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यमुना भगत स्टेडियम में नियमित अभ्यास करने वाली जानवी का चयन बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम में हुआ है। चलिए विस्तार बता रहे हैं जानवी के बारे में

विज्ञापन
teghra
जानवी का फ़ाइल फोटो

विस्तार

सीमित संसाधनों के बीच खेल के मैदान पर मेहनत कर मुकाम हासिल करने वाली तेघड़ा प्रखंड की बरौनी-एक पंचायत की जानवी कुमारी ने बेगूसराय का नाम रोशन किया है। यमुना भगत स्टेडियम में नियमित अभ्यास करने वाली जानवी का चयन बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम में हुआ है।

विज्ञापन

उसके चयन की खबर मिलते ही परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, जूनियर बालिका फुटबॉल टीम के लिए नौ अगस्त को यमुना भगत स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किया गया था। इसमें पूरे बिहार से करीब 140 खिलाड़ी शामिल हुई थीं। ट्रायल के बाद 40 खिलाड़ियों का चयन फुटबॉल कैंप के लिए किया गया।

विज्ञापन

बेगूसराय फुटबॉल संघ की ओर से 27 अगस्त से पांच सितंबर तक यमुना भगत स्टेडियम में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कैंप की देखरेख बेगूसराय फुटबॉल संघ के सचिव सह बिहार फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने की। कैंप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर 20 खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम के लिए किया गया, जिसमें बेगूसराय की जानवी कुमारी भी जगह बनाने में सफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां के संघर्ष के बीच बेटी ने हासिल की उपलब्धि
जानवी चार बहनों में तीसरे नंबर पर है। उसके पिता सुशील दास कोलकाता में मजदूरी करते हैं और काम के कारण अक्सर घर से बाहर रहते हैं। परिवार की अधिकांश जिम्मेदारी उसकी मां संभालती हैं। वह तेघड़ा अस्पताल में निजी तौर पर सफाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं।

पारिवारिक संघर्ष के बावजूद जानवी ने खेल के प्रति अपनी लगन को कमजोर नहीं होने दिया। जानवी ने बताया कि उसने करीब एक वर्ष पहले खेलो इंडिया से प्रेरित होकर फुटबॉल खेलना शुरू किया था। इसके बाद वह यमुना भगत स्टेडियम में नियमित अभ्यास करने के साथ कड़ी मेहनत करती रही। उसकी मेहनत का परिणाम अब बिहार टीम में चयन के रूप में सामने आया है।

जानवी का घर बरौनी-एक पंचायत के वार्ड नंबर आठ में यमुना भगत स्टेडियम के पीछे है। स्टेडियम में वर्तमान में करीब 100 बच्चे प्रतिदिन फुटबॉल का अभ्यास करते हैं। बताया जाता है कि यमुना भगत स्टेडियम से हर वर्ष खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं और विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों तक पहुंचते हैं। यहां पिछले 33 वर्षों से महिला फुटबॉल का प्रशिक्षण और अभ्यास जारी है।

'यह बेगूसराय के लिए गौरव की बात'
महिला फुटबॉल बेगूसराय के संयोजक संजीव कुमार मुन्ना ने जानवी के बिहार टीम में चयन की जानकारी देते हुए कहा कि यह बेगूसराय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जानवी आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करेगी।



ये भी पढ़ें- बिहार: अकबरनगर स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत; चार साल का मासूम गंभीर

बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आंध्र प्रदेश के अनंतपुर पहुंच चुकी है। टीम का पहला मुकाबला 11 सितंबर को झारखंड की टीम से होगा। जानवी के चयन से उसके परिवार के साथ-साथ खेल प्रेमियों और ग्रामीणों में भी उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed