फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Taliban in Bihar: 2 youths were tied to pole and brutally beaten on charges of theft in Begusarai; one died

बिहार में तालिबान: बेगूसराय में दो युवकों को खूंटे में बांधकर बेरहमी से पीटा; एक की मौत, दूसरा गंभीर

Fri, 06 Sep 2024 02:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 06 Sep 2024 02:29 PM IST
सार

Begusarai News: बेगूसराय में ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में दो युवकों को खूंटे से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Taliban in Bihar: 2 youths were tied to pole and brutally beaten on charges of theft in Begusarai; one died
अस्पताल में इलाजरत घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में एक बार फिर भीड़ का तालिबानी फरमान देखने को मिला। जहां बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों को लोगों ने पकड़कर खूंटे में बांधकर बेरहमी से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में दोनों युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक युवक मोहित कुमार की मौत हो गई। जबकि घायल राहुल कुमार अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घटना बीरपुर थानाक्षेत्र के भावनंदपुर गांव की है। मृतक युवक की पहचान बीरपुर थानाक्षेत्र निवासी मोहित कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायल एक युवक की पहचान राहुल कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक आज सुबह भावनंदपुर से एक बकरी चोरी कर भाग रहे थे। तभी लोगों ने दोनों युवक को खदेड़ना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बकरी चोरी करने के बाद मोटरसाइकिल से भाग रहे थे। इस दौरान भावनंदपुर के पास अचानक उनकी मोटरसाइकिल खराब हो गई और लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। उसके बाद लोगों ने दोनों की जमकर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इससे भी मन नहीं भरा तो दोनों चोर को खूंटे से बांध दिया और फिर पिटाई करने लगे। पिटाई के बाद लोगों ने दोनों चोर को घायल अवस्था में पुलिस के हवाले कर दिया। आनन-फानन में पुलिस दोनों आरोपियों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल ले गई। जहां इलाज के दौरान घायल आरोपी मोहित कुमार की मौत हो गई, जबकि राहुल कुमार की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


इस घटना को लेकर मृतक की मां ने बताया कि बेवजह बकरी चोरी के आरोप में पकड़ लिया और उसे बांधकर जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मोहित कुमार की मौत हो गई, जबकि राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed