फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Suspicious death of competitive student returning from Patna, body found hanging from a tree in Bachhwara

Bihar News: पटना से लौट रहे प्रतियोगी छात्र की संदिग्ध मौत, बछवारा में पेड़ से लटका मिला शव

Thu, 15 May 2025 02:27 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 15 May 2025 02:27 PM IST
सार

बेगूसराय में लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं और ये रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बछवारा थाना क्षेत्र के बछवारा पंचायत में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है।
 

विज्ञापन
Suspicious death of competitive student returning from Patna, body found hanging from a tree in Bachhwara
पुलिस ने शुरू की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बछवारा थाना क्षेत्र के बछवारा पंचायत में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। यह साफ नहीं है कि युवक ने खुदकुशी की है या उसकी हत्या हुई है। पुलिस इस सवाल की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


फंदे से लटके मिले युवक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र से सटे मंसूरचक थाना के समसा पंचायत निवासी के रूप में हुई है। युवक का नाम रोहित कुमार है, जिसकी उम्र लगभग 24 साल बताई जा रही है। वह समसा गांव के राम बहादुर राय का बेटा था। चूंकि युवक का घर मंसूरचक थाना क्षेत्र में है और शव बछवारा थाना क्षेत्र में मिला है, इसलिए यह मामला और भी उलझ गया है। यह आत्महत्या है या हत्या – इस पर सस्पेंस बना हुआ है।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस कह रही है कि वह हर एंगल से जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक रोहित पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। कुछ दिन पहले वह पटना गया था। बुधवार की शाम वह पटना से घर लौट रहा था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। जब वह देर रात तक नहीं आया तो घरवालों को चिंता हुई और वे उसकी तलाश में जुट गए। बछवारा में पेड़ से फंदे पर लटके युवक का शव मिलने की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। जैसे ही शव की पहचान हुई, परिजनों में चीख-पुकार मच गई और माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बहस के बाद युवक को किया छलनी, राजद विधायक सरकार पर भड़के

वहीं, बछवारा थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई-यह आत्महत्या थी या किसी ने उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed