{"_id":"6a5f63c7b7b25a1e480d23e9","slug":"suicide-story-turns-out-to-be-false-sub-inspector-husband-shot-wife-with-service-pistol-munger-news-c-1-1-noi1377-4525632-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 3 महीने बाद खुला मधु हत्याकांड का राज! आत्महत्या नहीं, दारोगा पति ने सर्विस पिस्टल से मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 3 महीने बाद खुला मधु हत्याकांड का राज! आत्महत्या नहीं, दारोगा पति ने सर्विस पिस्टल से मारी थी गोली
Tue, 21 Jul 2026 10:39 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:39 PM IST
सार
Bihar News: सफियासराय थाना में तैनात निलंबित दारोगा चंदन कुमार की पत्नी मधु कुमारी की मौत के मामले में एफएसएल और बैलेस्टिक रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में आत्महत्या की कहानी झूठी साबित हुई है। पुलिस के अनुसार, चंदन कुमार ने अपनी सर्विस पिस्टल से पत्नी की हत्या की थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के सफियासराय थाना में तैनात निलंबित दारोगा चंदन कुमार की पत्नी मधु कुमारी की मौत के करीब तीन महीने बाद इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एफएसएल और बैलेस्टिक जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि मधु ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसके पति चंदन कुमार ने अपनी सर्विस पिस्टल से गोली मारकर उसकी हत्या की थी।
विज्ञापन
आत्महत्या की कहानी बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
घटना के बाद चंदन कुमार ने दावा किया था कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है। हालांकि शुरुआती जांच में ही पुलिस को उसके बयान पर संदेह हो गया था। इसके बाद मामले की गहन जांच शुरू की गई और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए।
विज्ञापन
मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट से बदली जांच की दिशा
पोस्टमार्टम के दौरान मेडिकल बोर्ड में शामिल चिकित्सकों ने गोली के प्रवेश और निकास बिंदु का विस्तृत अध्ययन किया। रिपोर्ट में सामने आया कि गोली मधु के सीने के बीचों-बीच लगी और पीठ को चीरते हुए बाहर निकल गई। गोली की दिशा और जख्म की प्रकृति आत्महत्या की परिस्थितियों से मेल नहीं खा रही थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच तेज कर दी।
विज्ञापन
पिता ने पहले दिन से लगाया था हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप
मधु के पिता रंजीत कुमार ने घटना के बाद से ही चंदन कुमार पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि शादी के बाद से उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
एफएसएल और बैलेस्टिक रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि
पुलिस के अनुसार, एफएसएल और बैलेस्टिक जांच में यह पुष्टि हुई कि हत्या चंदन कुमार की सर्विस पिस्टल से की गई थी। वैज्ञानिक साक्ष्यों ने मामले की जांच को निर्णायक दिशा दी।
यह भी पढ़ें: अंतिम सक्षमता परीक्षा का परिणाम आया; पास नहीं कर सके निकाय शिक्षकों का क्या होगा अब?
चार्जशीट दाखिल, स्पीडी ट्रायल की तैयारी
एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि एफएसएल और बैलेस्टिक रिपोर्ट से चंदन कुमार की संलिप्तता स्पष्ट हुई है। आरोपित पहले ही निलंबित किया जा चुका है और न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। मामले में हत्या और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। अब पुलिस स्पीडी ट्रायल के माध्यम से मामले को जल्द अंजाम तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है।