फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Sheikhpura: Truck crushes bike riding couple mother died in accident daughter faints during matriculation exam

Accident Today: ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला, हादसे में मां की मौत; मैट्रिक परीक्षा दे रही बेटी हुई बेहोश

Mon, 17 Feb 2025 07:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 17 Feb 2025 07:08 PM IST
सार

Sheikhpura News: पुलिस ने बताया कि इस हादसे में रुक्मिणी देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पति दिलीप साव का इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Sheikhpura: Truck crushes bike riding couple mother died in accident daughter faints during matriculation exam
मृतका रुक्मिणी देवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के नसीबचक गांव में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की जान चली गई। वहीं, इस हादसे का गहरा असर उसकी बेटी पर पड़ा, जो उस समय मैट्रिक परीक्षा दे रही थी। जैसे ही उसे अपनी मां की मौत की खबर मिली, वह परीक्षा केंद्र में बेहोश हो गई, जिससे उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन

 
रिश्तेदार से लौटते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब रुक्मिणी देवी (45) और उनके पति दिलीप साव अपनी बेटी को हुसैनाबाद में मैट्रिक परीक्षा देने के लिए छोड़कर शेखपुरा के चकदीवान मोहल्ले स्थित रिश्तेदार के घर गए थे। वापस लौटते वक्त बाईपास रोड के मेहुंस मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रुक्मिणी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिलीप साव गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

 
हादसे के बाद पुलिस की कार्रवाई
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना शेखपुरा थाना को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। घायल दिलीप साव को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, शेखपुरा थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस हादसे में रुक्मिणी देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पति दिलीप साव का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और हादसे से संबंधित लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed