फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Sheikhpura News: Villagers caught and beat two youths, accused of selling government rice From a dealer

Bihar News: ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर पीटा, डीलर से सरकारी चावल बेचने का आरोप; पुलिस ने उठाया यह कदम

Sun, 03 Nov 2024 09:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 03 Nov 2024 09:21 PM IST
सार

Sheikhpura News: थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा दर्ज शिकायत और आरोपों की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। आगे की कार्रवाई उनके निर्देश के अनुसार की जाएगी।

विज्ञापन
Sheikhpura News: Villagers caught and beat two youths, accused of selling government rice From a dealer
ग्रामीणों ने दो युवकों को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेखपुरा में स्थानीय थानाक्षेत्र के करिहो गांव में सरकारी चावल बेचने के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर उनकी पिटाई की। उसके बाद पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत स्थानीय डीलर सुनील पासवान को वितरित किया गया था, जिसे वह इन युवकों के जरिए बाजार में बेचने की कोशिश कर रहा था। घटना के बाद पुलिस ने चावल और बाइक को जब्त कर लिया है। साथ ही ग्रामीणों ने डीलर और युवकों के खिलाफ शेखपुरा थानाs में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, करिहो गांव में रहने वाले कुछ लोगों ने दो युवकों को उस समय पकड़ा, जब वे चावल लेकर बाजार की ओर जा रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि ये चावल सुनील पासवान नामक डीलर से प्राप्त हुए थे, जो सरकारी स्कीम के तहत गांव के योग्य परिवारों में बांटने के लिए आए थे। इसके बावजूद, ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा और डीलर पर आरोप लगाया कि वह चावल को ग्राहकों को वितरित करने के बजाय निजी दुकानों में बेचने के लिए भेज रहा है।
विज्ञापन

 
ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर द्वारा पहले भी चावल चोरी की घटनाएं की गई हैं, जिनमें डीलर के मुंशी नरेश यादव का नाम सामने आया था। नरेश यादव पर आरोप है कि उसने पहले भी कई बार इस तरह का अनाज निजी दुकानों पर बेचा है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें हमेशा अनाज तय मात्रा से कम दिया जाता है और डीलर द्वारा वितरित चावल की गुणवत्ता भी खराब होती है। इस वजह से ग्रामीणों में लंबे समय से असंतोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चावल तथा बाइक को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा दर्ज शिकायत और आरोपों की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी अनुमंडल अधिकारी (एसडीओ) राहुल सिन्हा को भेजी गई है और आगे की कार्रवाई उनके निर्देश के अनुसार की जाएगी।

 
वहीं, ग्रामीणों की मांग है कि इस मामले की गहराई से जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर डीलर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि प्रशासन को नियमित रूप से पीडीएस दुकानों का निरीक्षण करना चाहिए, ताकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अनाज का दुरुपयोग रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed