फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Sheikhpura News: Rs 1 lakh looted from a fruit merchant, head, hands and legs broken when he resisted

Bihar Crime: फल व्यवसायी से एक लाख की लूट, विरोध करने पर सिर फोड़ा और हाथ-पैर तोड़े

Sun, 03 Nov 2024 09:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 03 Nov 2024 09:28 PM IST
सार

Sheikhpura News: नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। कुछ आरोपी फरार हैं, उन्हें जल्द ही पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Sheikhpura News: Rs 1 lakh looted from a fruit merchant, head, hands and legs broken when he resisted
अस्पताल में भर्ती घायल फल व्यवसायी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेखपुरा में शनिवार रात शहर के बाईपास रोड स्थित श्यामा सरोवर पार्क के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक फल व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर दिया। फिर उससे एक लाख रुपये नकदी लूट ली। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने व्यवसायी का सिर फोड़ दिया और हाथ-पैर बुरी तरह तोड़ दिए। घायल व्यवसायी की पहचान अहियापुर मोहल्ला निवासी श्यामदेव प्रसाद के 45 वर्षीय बेटे योगेंद्र कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। योगेंद्र ने बताया कि वह छठ पूजा के फल खरीदने के लिए एक लाख रुपये का इंतजाम कर दुकान बंद कर घर लौट रहा था। तभी आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने उसे घेर लिया। व्यवसायी ने आरोप लगाया कि कुंदन यादव उर्फ डोमन यादव और कल्लू यादव ने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

 
नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपी जयरामपुर थानाक्षेत्र के तेउस गांव के रहने वाले हैं, जो शेखपुरा में ही रह रहे हैं। थाना अध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed