{"_id":"6734b8385e0b0441da099a71","slug":"sheikhpura-news-road-and-drain-inaugurated-in-chande-villagers-says-mla-vijay-samrat-fulfilled-his-promise-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नौ लाख से निर्मित सड़क और नाले का उद्घाटन, ग्रामीण बोले- विधायक ने पूरा किया वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नौ लाख से निर्मित सड़क और नाले का उद्घाटन, ग्रामीण बोले- विधायक ने पूरा किया वादा
Wed, 13 Nov 2024 08:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 13 Nov 2024 08:01 PM IST
सार
Sheikhpura News: विधायक विजय सम्राट ने कहा कि उनकी सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए काम कर रही है। उद्घाटन समारोह में मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि विधायक विजय सम्राट ने जो वादा किया था, उसे आज पूरा कर दिया।
विज्ञापन
विधायक विजय सम्राट की ग्रामीणों ने की तारीफ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शेखपुरा सदर प्रखंड के चांडे गांव में बुधवार को शेखपुरा विधायक विजय सम्राट ने आठ लाख 93 हजार की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क और नाले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विधायक विजय सम्राट ने अपने संबोधन में क्षेत्रवासियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनकी सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए काम कर रही है। उद्घाटन समारोह में मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि विधायक विजय सम्राट ने जो वादा किया था, उसे आज पूरा कर दिया। उन्होंने बताया कि विधायक के नेतृत्व में इस गांव में पंचायत सरकार भवन समेत अन्य विकास कार्यों का भी शुभारंभ किया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि इस नई सड़क और नाले के निर्माण से उनकी जीवनशैली में सुधार होगा। उन्हें बारिश के मौसम में हो रही समस्याओं से राहत मिलेगी।
समारोह में राजद जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह, चेयरमेन गंगा कुमार यादव, युवा जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव, एसकेटीपीएल के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय गोप, जिलाध्यक्ष सोनू साव, शंभू यादव, नागमणि राय, संतोष यादव, अखिलेश सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजहंस उर्फ पन्नू गोप और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन