फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   sheikhpura Chhath Puja devotees offered Arghya to rising sun and prayed Chhathi Maiya for happiness prosperity

Chhath Puja: घाट पर बिखरी छठ की छटा, उगते सूर्य को व्रतियों ने अर्घ्य देकर छठी मइया से सुख-समृद्धि की कामना की

Fri, 08 Nov 2024 01:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 08 Nov 2024 01:59 PM IST
सार

शुक्रवार सुबह व्रतियों ने छठ घाटों पर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ महापर्व को लेकर संपूर्ण शहर भक्ति के माहौल में डूबा रहा। शहर में चारो ओर छठ मैया के गीतों की धुन सुनाई देती रही। 

विज्ञापन
sheikhpura Chhath Puja devotees offered Arghya to rising sun and prayed Chhathi Maiya for happiness prosperity
छठ पूजा का आनंद लेती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेखपुरा जिले में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शांतिपूर्ण तरीके से शुक्रवार को संपन्न हो गया। गुरुवार शाम डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया। वहीं, शुक्रवार सुबह व्रतियों ने जिले के विभिन्न छठ घाटों पर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ महापर्व को लेकर संपूर्ण शहर भक्ति के माहौल में डूबा रहा। शहर में चारों ओर छठ मैया के गीतों की धुन सुनाई देती रही।

विज्ञापन


शहर के अरघौती पोखर एवं रातोइया के तट पर मनोरम दृश्य देखने को मिला। जहां लोगों ने खुले जल में भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। दूरदराज के गांवों में भी छठ महापर्व को लेकर मनोरम दृश्य बना रहा। श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ छठ घाटों पर पहुंचे और व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। कई लोगों ने घर के छत पर पूजा किया और भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। श्रद्धालु प्रात: काल से ही छठ घाट की ओर डाला के साथ रवाना हो गए।
विज्ञापन




सूर्य की लालिमा देखते ही व्रती एवं श्रद्धालुओं के चेहरे पर प्रसन्नता झलकने लगी। इससे पूर्व व्रती तथा श्रद्धालु ने घंटों भगवान सूर्य के उगने का इंतजार जल में खड़े होकर किया। व्रती के जल से निकलने के बाद लोगों ने उनके पांव छुए और आशीष प्राप्त किया। इस दौरान व्रतियों ने पुरुषों को टीका लगाया तथा महिलाओं की मांग में सिंदूर दिया तथा उनके सुहाग की दीघार्यु होने की प्रार्थना की। अर्घ्य देने के बाद लोगों में प्रसाद प्राप्त करने की होड़ लग गई, लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में रही छठ पर्व की धूम
चैती छठ पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भारी उत्साह देखा गया। गांव के विभिन्न नदी के साथ ही कुंए और अपने द्वारा बनाये गए घाटों पर छठ व्रतियों ने अर्घ्य दिया। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के रंग बिरंग परिधानों में सज-धजकर लोग शुक्रवार की अहले सुबह घाटों की और रवाना हुए। इस दौरान चहुंओर छठ व्रत का गीत गुंजायमान रहा। घाटकुसुम्भा प्रखंड क्षेत्र के हरोहर नदी घाट पर छठ व्रतियों की भीड़ देखी गयी। उधर, चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में भी विभिन्न छठ घाट में व्रतियों ने अर्ध्य दिया गया। ऐसा ही नजारा अरियरी हुए शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र में बना रहा। वहीं, बरबीघा के मालती पोखर सहित विभिन्न घाटों पर छठव्रतियों ने छठ पूजा के चौथे दिन सुबह के समय उदीयमान यानी उगते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया।


जागरण का आयोजन
वहीं, रातोइया घाट पर श्रद्धालुओं को देखते हुए जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम जमालपुर मोहल्ले के नवयुवक संघ समिति द्वारा आयोजन किया गया था। इसमें गायक जोजो सिंह, अंजलि कपूर और कोमल सिंह ने एक से बढ़कर एक छठ पर गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिस कारण देर रात तक लोगों ने जागरण का आनंद उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed