फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Sensational incident in Lakhisarai, blood-soaked body of a 14-year-old boy found in bushes, suspected to be sh

Bihar: लखीसराय में सनसनीखेज वारदात, 14 वर्षीय किशोर का झाड़ियों में मिला रक्तरंजित शव, गोली लगने की आशंका

Fri, 25 Jul 2025 02:47 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीसराय Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 25 Jul 2025 02:47 PM IST
सार

लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के खुटहा गांव में शुक्रवार सुबह 14 वर्षीय किशोर अमन कुमार का शव झाड़ियों से बरामद हुआ। अमन गुरुवार सुबह से लापता था। गंगा स्नान को जा रहे लोगों ने झाड़ियों में शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
 

विज्ञापन
Sensational incident in Lakhisarai, blood-soaked body of a 14-year-old boy found in bushes, suspected to be sh
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटहा गांव स्थित बालकिशन सिंह गंगा घाट के पास शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घाट के समीप झाड़ियों से 14 वर्षीय किशोर अमन कुमार का रक्तरंजित शव बरामद किया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खुटहा चेतन टोला निवासी चुनचुन सिंह उर्फ चूनमा के पुत्र के रूप में की गई है।
विज्ञापन


अमन गुरुवार सुबह करीब 10 बजे से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह गंगा स्नान के लिए जा रहे लोगों ने घाट के पास झाड़ियों में कुत्तों को भौंकते देखा। संदेह होने पर जब वे झाड़ियों की ओर बढ़े तो वहां अमन का शव खून से सना हुआ पड़ा मिला। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मानसून सत्र के अंतिम दिन भी हंगामा, काले कपड़े पर भड़के नीतीश; राबड़ी ने पलटवार किया
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत किशोर के सिर में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया गोली लगने या धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, शव का सीना हिस्सा जंगली जानवरों द्वारा नोच दिए जाने से विकृत अवस्था में मिला है। जानकारी के अनुसार, अमन स्थानीय सिपाही स्थान के पास एक छोटी गुमटी में किराना और पेट्रोल बेचने का कार्य करता था और साथ ही वह मध्य विद्यालय चेतन टोला खुटहा में आठवीं कक्षा का छात्र था।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमन अपने दो किशोर साथियों के साथ एक पिस्टल जैसे हथियार को देख रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो सीधे अमन के सिर में जा लगी। इसके बाद दोनों किशोर घबरा गए और शव को झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने दोनों किशोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यह घटना दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई साजिश थी। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed