Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   SCORPIO CARRYING WEDDING GUESTS OVERTURNS, EIGHT INJURED; DRIVER CRITICAL

बिहार: बरातियों से भरी स्कॉर्पियो गड्ढे में पलटी, आठ घायल; चालक की हालत गंभीर

Sat, 21 Nov 2026 01:37 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2026 01:37 PM IST
सार

मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर कल्याणपुर टोल प्लाजा के पास शनिवार सुबह बरातियों से भरी स्कॉर्पियो गड्ढे में पलट गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। सात घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
SCORPIO CARRYING WEDDING GUESTS OVERTURNS, EIGHT INJURED; DRIVER CRITICAL
घायल का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर कल्याणपुर टोल प्लाजा के पास शनिवार अहले सुबह बरातियों से भरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में वाहन सवार आठ लोग घायल हो गए। इनमें चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सात घायलों को मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चालक का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

सुल्तानगंज से बरात से लौट रहे थे सभी, गड्ढे में पलटी स्कॉर्पियो

घायल अमन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सभी लोग फरदा के रवि राय टोला से भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित मकनपुर गांव में बरात गए थे। शनिवार अहले सुबह सभी स्कॉर्पियो से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कल्याणपुर टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे बने गड्ढे पर चालक की नजर नहीं पड़ी। तेज रफ्तार होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और गड्ढे में पलट गया।

विज्ञापन

बताया गया कि स्कॉर्पियो में करीब 10 बराती सवार थे, जिनमें आठ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पीछे से आ रही दूसरी स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने सभी घायलों को मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक समेत चार लोगों को गंभीर चोटें, हड्डियां टूटने की आशंका

घायलों में 25 वर्षीय अविनाश कुमार, 22 वर्षीय शिवम कुमार और 42 वर्षीय बंटी कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, 15 वर्षीय आदित्य कुमार, 15 वर्षीय पीयूष कुमार, 24 वर्षीय बादल कुमार और 26 वर्षीय अमन कुमार भी घायल हुए हैं। स्कॉर्पियो चालक विशाल कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक मोहम्मद फैजुद्दीन ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में आठ घायलों को अस्पताल लाया गया था। कुछ लोगों की हड्डियां टूटने और सिर में चोट लगने की आशंका है। उनकी स्थिति का आकलन करने के लिए एक्स-रे और सीटी स्कैन कराया जा रहा है। फिलहाल घायलों की स्थिति ठीक बताई जा रही है। सात लोगों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि चालक का उपचार निजी नर्सिंग होम में किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed