फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Sawan 2025: A huge crowd of devotees gathered at Ashok Dham during the Shravani fair

Sawan 2025: श्रावणी मेले के दौरान अशोक धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, डिप्टी सीएम ने किया रुद्राभिषेक

Fri, 11 Jul 2025 11:19 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 11 Jul 2025 11:19 AM IST
सार

Sawan: श्रावणी मेले को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, शौचालय और ट्रैफिक प्रबंधन तक की पुख्ता व्यवस्था की है। मंदिर परिसर के भीतर और बाहर कई शिविर लगाए गए हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है, ताकि कोई अव्यवस्था न हो।

विज्ञापन
Sawan 2025: A huge crowd of devotees gathered at Ashok Dham during the Shravani fair
डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रावण मास के पावन आरंभ के साथ ही लखीसराय स्थित सुप्रसिद्ध इंद्रधनेश्वर महादेव मंदिर, अशोक धाम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। शुक्रवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और परिवहन मंत्री शीला मंडल ने विधिवत रुद्राभिषेक कर श्रावणी मेले का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सावन का महीना केवल धार्मिक आस्था का नहीं, बल्कि आत्मिक ऊर्जा और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से बिहारवासियों के सुख-समृद्धि और राज्य के चहुंमुखी विकास की कामना की। श्री सिन्हा ने विश्वास जताया कि बाबा की कृपा से बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

विज्ञापन


पढ़ें: बाबा गरीब नाथ के दर्शन को उमड़े भक्त, सावन के पहले दिन मुजफ्फरपुर में गूंजा हर-हर महादेव

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन मंत्री शीला मंडल ने श्रद्धालुओं को सावन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि हर वर्ष लाखों श्रद्धालु अशोक धाम पहुंचते हैं, इसलिए इस बार विशेष तैयारियां कराई गई हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

श्रावणी मेले को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, शौचालय और ट्रैफिक प्रबंधन तक की पुख्ता व्यवस्था की है। मंदिर परिसर के भीतर और बाहर कई शिविर लगाए गए हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है, ताकि कोई अव्यवस्था न हो।

श्रावण महीने की पहली सुबह से ही ‘बोल बम’ के जयघोषों से मंदिर परिसर गूंज उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने जलार्पण और बाबा के दर्शन किए। यह मेला पूरे सावन महीने तक चलेगा, जिसमें दूर-दराज से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। प्रशासन और श्रद्धालु मिलकर आयोजन को दिव्यता और अनुशासन के साथ सफल बनाने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed