फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Satta Ka Sangram: Morning discussions over tea and conversations with the youth Now Political leaders debate

Satta Ka Sangram: मुंगेर में सुबह चाय पर चर्चा और युवाओं से हुई बात, अब राजीनितक बहस में क्या बोले नेता; जानें

Sun, 02 Nov 2025 06:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 02 Nov 2025 06:12 PM IST
सार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में 6 और 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी माहौल गर्म है। इसी सिलसिले में अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ रविवार को मुंगेर पहुंचा। सुबह चाय की चुस्की के साथ मतदाताओं से वहां के मुद्दे जानें गए, फिर युवाओं से चर्चा की गई, अब राजनीतिक चर्चा हुई।  

विज्ञापन
Satta Ka Sangram: Morning discussions over tea and conversations with the youth Now Political leaders debate
राजनीतिक चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में सियासी पारा हर दिन चढ़ता ही जा रहा है और इस बीच अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ मुंगेर की धरती पर पहुंचा। आज 2 नवंबर की सुबह चाय की चुस्की के साथ जनता से वहां के मुद्दे पर सवाल पूछे गए, उसके बाद युवाओं से उनके मुद्दे जानें गए, अब राजनीतिक चर्चा शुरू हुई। हालांकि पहले चाय पर चर्चा और युवाओं से हुई चर्चा के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

चाय पर चर्चा
स्थानीय निवासी गुड्डू ने बताया कि हम असरगंज के रहने वाले हैं और अरुण कुमार साव (राजद) को ही वोट देंगे। वो हमारे लोकल नेता हैं और लोगों के बीच हमेशा रहते हैं।कैलाश कुमार ने कह कि यहां की सड़कें बहुत खराब हैं। जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे लोगों को काफी दिक्कत होती है। आए दिन जाम लगता है और लोगों का समय भी बर्बाद होता है। उन्होंने आगे कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी से कहना चाहते हैं कि हमें ट्रेन नहीं, बल्कि यहां फैक्टरी चाहिए। ताकि लोगों को अपने ही इलाके में नौकरी मिल सके। आज बिहार के लोग दूसरे राज्यों में जाकर परेशान हो रहे हैं। अगर आप देखेंगे तो आप को पता चलेगा कि दूसरे राज्यों के लोग यहां काम करने नहीं आते।

विज्ञापन


सागर कुमार बोला कि यहां कई नेता आए और चले गए, सबने एयरपोर्ट और सड़कों की बात की, लेकिन कोई ये नहीं बताता कि गरीब आदमी एयरपोर्ट जाएगा कैसे? उसके पास न कार है, न साधन। असली जरूरत है फैक्टरी खोलने की, ताकि लोगों को रोजगार मिले। बिहार में वही जीतेगा, जो फैक्ट्री खोलेगा, शिक्षा व्यवस्था सुधारेगा और नौकरियां देगा। मनीष कुमार ने कहा, “इस बार तारापुर विधानसभा में बदलाव जरूर होगा। लोग अरुण कुमार साव को ही समर्थन दे रहे हैं। यहां बीस वर्षों से कोई बदलाव नहीं हुआ है। न अस्पताल है, न सड़कें ठीक हैं। लोग अब सच में बदलाव चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिच्छू पासवान ने कहा कि इस बार यहां बदलाव होगा। हम लालटेन (राजद) को वोट देंगे, क्योंकि अब बदलाव जरूरी है। हमने तय किया है कि इस बार सरकार बदलनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार अच्छे हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि सरकार में बदलाव किया जाए।नीतीश कुमार के समय में तारापुर में कोई विकास नहीं हुआ है। यहां की सड़कें बहुत खराब हैं और हमारी किसी ने बात तक नहीं सुनी।

पढे़ं: 'अब मेड इन चाइना नहीं, मेड इन बिहार चलेगा', बेगूसराय में बोले राहुल गांधी

चंदन कुमार ने कह कि पूरा तारापुर इस बार राजद (RJD) के समर्थन में है। यहां से RJD उम्मीदवार करीब 50 हजार वोटों से जीत सकते हैं। सम्राट चौधरी को लेकर उन्होंने कहा, उन्होंने यहां के लोगों के लिए कुछ भी नहीं किया है।” स्थानीय मुद्दों पर बात करते हुए चंदन कुमार बोले, “यहां अस्पताल तो खुला है, लेकिन उसमें सुविधाएं नहीं हैं। महिलाओं के लिए अलग अस्पताल नहीं है, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

युवाओं से बात
स्थानीय निवासी श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही मुंगेर के साथ दुर्व्यवहार कर रही हैं। यहां बंदूक फैक्टरी थी, वो भी अब बंद पड़ी है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी भी पिछले 7 साल से बंद है, जबकि उसका निर्माण पूरा हो चुका था। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है।


प्रदीप कुमार ने कहा कि हम लालटेन (राजद) को समर्थन दे रहे हैं क्योंकि मौजूदा सरकार युवाओं को नौकरी नहीं दे रही है। इसलिए हम बदलाव चाहते हैं। राहुल कुमार ने कहा, मुंगेर में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। यहां से लोग रोज़गार की तलाश में पलायन कर रहे हैं। हम उसी को वोट देंगे जो पलायन रोकने का काम करेगा। राज नंदन ने कहा कि हम जनसुराज का समर्थन कर रहे हैं। हम एक नई सोच और नई सरकार चाहते हैं। जनसुराज एक बेहतर विकल्प के रूप में सामने आया है।

पंकज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव ने अपने 17 महीने के कार्यकाल में अच्छा काम किया था। हमें भरोसा है कि वह फिर से वही काम कर सकते हैं। इस बार युवा पूरी तरह से तेजस्वी के साथ हैं।” रणबीर कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव ने 17 महीने में वो काम किए हैं जो नीतीश कुमार भी नहीं कर पाए। अगर तेजस्वी अगले 5 साल में अपने वादे पूरे नहीं करेंगे, तो हम उन्हें भी बदल देंगे। मुकेश कुमार ने कहा कि हम तेजस्वी यादव को समर्थन दे रहे हैं क्योंकि युवाओं को नौकरी चाहिए। उन्होंने पहले भी नौकरियां दी थीं और आगे भी देने का वादा किया है।






राजनीतिक चर्चा
भाजपा नेता मोहन वर्मा ने कहा कि पूरा एनडीए गठबंधन विकास, विकास और सिर्फ विकास की बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे पास बताने के लिए ढेरों उपलब्धियां हैं।उपलब्धियों से पटा हुआ पिटारा है। समाज के प्रति हमारा जो समर्पण रहा है, उसे हमने जमीनी स्तर पर उतारा है। चाहे नौकरी देने की बात हो, विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ा मामला हो, या फिर इंफ्रास्ट्रक्चर और रेल नेटवर्क का विकास इन सभी क्षेत्रों में बराबर काम हुआ है।

क्या बोलें राजद नेता
वहीं, राजद नेता सुनील यादव ने कहा कि वे मोहन वर्मा की बात से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस समय सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। यहां कोई ठोस काम नहीं हुआ है। हां, जब तेजस्वी यादव सरकार में आए, तभी विकास कार्य शुरू हुए। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के साथ गठबंधन के दौरान पांच लाख नौकरियां दीं। अब नीतीश कुमार को कोई “मंत्र” पढ़ा दिया जाता है, तो वे पलट जाते हैं। जब राजद नेता सुनील यादव से पूछा गया कि नीतीश कुमार कैसे व्यक्ति हैं, तो उन्होंने कह कि नीतीश कुमार अच्छे आदमी हैं, लेकिन अब वे दिमाग से नहीं चलते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed