फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   returning from Patneshwar Dham, a young man died in a road accident, died in front of his wife

Bihar News: पतनेश्वर धाम से लौटते वक्त सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी के सामने तोड़ा दम

Fri, 11 Jul 2025 04:33 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 04:33 PM IST
सार

जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतोना चौक पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अमर साह की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी के साथ पतनेश्वर धाम मंदिर से पूजा करके लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। 
 

विज्ञापन
returning from Patneshwar Dham, a young man died in a road accident, died in front of his wife
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई में मलयपुर थाना क्षेत्र के पतोना चौक पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा मोहल्ला निवासी स्वर्गीय जगदीश साह के पुत्र 40 वर्षीय अमर साह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, अमर साह अपनी पत्नी के साथ पूजा-अर्चना के लिए पतनेश्वर धाम मंदिर गए थे। लौटते समय पतोना चौक के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमर साह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश कर ही रहे थे कि पत्नी के सामने ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें; एयरपोर्ट के रनवे पर हादसा, 10 फीट हवा में चार बार उछली गाड़ी; कैसे हुई यह घटना?
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मलयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद अमर साह को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई सिकंदर साह ने बताया कि अमर पूजा करने के लिए अपनी पत्नी के साथ मंदिर गए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि अमर को पहले से किडनी की बीमारी थी और डायलिसिस का इलाज चल रहा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी और अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की समस्या को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed