फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Railway: 4 summer special trains will run to come to Bihar In view of the rush of passengers in summer

Railway: गर्मी में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बिहार आने के लिए चलेगी 4 समर स्पेशल ट्रेनें, यहां होगा ठहराव

Mon, 19 May 2025 06:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 19 May 2025 06:30 PM IST
सार

Railway: दिल्ली से दरभंगा के बीच गाड़ी संख्या 04072 हर सोमवार और गुरुवार को 19 मई से 10 जुलाई तक चलेगी। यह सुबह 11 बजे दिल्ली से खुलेगी। अगले दिन 8.40 बजे हाजीपुर, 9.40 बजे मुजफरपुर, 11.10 बजे समस्तीपुर होते हुए दोपहर 1.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

विज्ञापन
Railway: 4 summer special trains will run to come to Bihar In view of the rush of passengers in summer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार आने के लिए गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चार जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। ये ट्रेनें मुजफ्फरपुर से आनंद विहार, दिल्ली से दरभंगा, नई दिल्ली से सहरसा और उधना से गया के बीच चलेगी। 
विज्ञापन


नई दिल्ली से सहरसा के बीच चलेगी ट्रेन 
नई दिल्ली से सहरसा के बीच गाड़ी संख्या 04058 हर मंगलवार और शुक्रवार को 20 मई से 11 जुलाई तक चलेगी। यह शाम 7.30 बजे नई दिल्ली से खुलेगी। अगले दिन 1.40 बजे हाजीपुर, 2.25 बजे शाहपुर पटोरी, 3.40 बजे बरौनी, 4.08 बजे बेगूसराय, 5.08 बजे खगड़िया, 5.58 बजे मानसी होते हुए शाम 7.50 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04057 हर बुधवार और शनिवार को 21 मई से 12 जुलाई तक चलेगी। यह रात 9.40 बजे सहरसा से खुलेगी। 10.50 बजे मानसी, 11.02 बजे खगड़िया, 11.40 बजे बेगूसराय, अगले दिन 12.10 बजे बरौनी, 1.10 बजे शाहपुर पटोरी, 1.55 बजे हाजीपुर होते हुए रात 11.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन


पढ़ें: बिहार खेल विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा व्याख्याताओं के लिए रिफ्रेशर कोर्स की शुरुआत, जानें सबकुछ    
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर से आनंद बिहार के बीच चलेगी गाड़ी 
मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के बीच गाड़ी संख्या 05219 हर शनिवार को 24 मई से 19 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन दोपहर 1.30 बजे मुजफ्फरपुर से खुलेगी। 2.30 बजे हाजीपुर, 3.40 बजे पाटलिपुत्र, 7.15 बजे डीडीयू होते हुए अगले दिन सुबह 10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05220 हर रविवार को 25 मई से 20 जुलाई तक चलेगी। यह दोपहर 12 बजे आनंद विहार से खुलेगी। अगले दिन 2.50 बजे डीडीयू, 6.45 बजे पाटलिपुत्र, 7.40 बजे हाजीपुर होते हुए 9.45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।


दरभंगा से दिल्ली के बीच चलेगी गाड़ी 
दिल्ली से दरभंगा के बीच गाड़ी संख्या 04072 हर सोमवार और गुरुवार को 19 मई से 10 जुलाई तक चलेगी। यह सुबह 11 बजे दिल्ली से खुलेगी। अगले दिन 8.40 बजे हाजीपुर, 9.40 बजे मुजफरपुर, 11.10 बजे समस्तीपुर होते हुए दोपहर 1.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04071 हर मंगलवार और शुक्रवार को 20 मई से 11 जुलाई तक चलेगी। यह दोपहर 3 बजे दरभंगा से खुलेगी। 4.30 बजे समस्तीपुर, 6.30 बजे मुजफ्फरपुर, 7.25 बजे हाजीपुर होते हुए अगले दिन शाम 6.50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

उधना से गया कि बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन 
उधना से गया के बीच गाड़ी संख्या 09039 हर शुक्रवार को 23 मई से 27 जून  तक चलेगी। यह रात 10 बजे उधना से खुलेगी। शनिवार को 10.25 बजे डीडीयू, 11.45 बजे सासाराम, रविवार को 12.20 बजे डेहरी ऑन सोन होते हुए सुबह 3.15 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09040 हर रविवार को 25 मई से 29 जून तक चलेगी। यह सुबह 7.10 बजे गया से खुलेगी। 8.08 बजे डेहरी ऑन सोन, 8.26 बजे सासाराम, 10.15 बजे डीडीयू होते हुए सोमवार को दोपहर 2 बजे उधना पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed