फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Pragati Yatra CM Nitish laid foundation stone and inaugurated development projects worth Rs 890 crore in Jamui

Pragati Yatra: जमुई को CM नीतीश ने दी बड़ी सौगात, 890 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

Fri, 07 Feb 2025 01:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 07 Feb 2025 01:25 PM IST
सार

Pragati Yatra Jamui: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमुई में प्रगति यात्रा के दौरान कहा कि बिहार सरकार जनता के हित में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Pragati Yatra CM Nitish laid foundation stone and inaugurated development projects worth Rs 890 crore in Jamui
जमुई में प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपनी प्रगति यात्रा के तहत जमुई जिले का दौरा किया। जहां उन्होंने करीब 890 करोड़ रुपये की लागत से 16 महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और 58 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन योजनाओं में बुनियादी ढांचे के विकास, जल जीवन हरियाली अभियान, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और खेल सुविधाओं से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं।

विज्ञापन

 
गढ़ी डैम के पास विकास योजनाओं का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे गढ़ी थाना क्षेत्र के धावाटांड़ मैदान में हेलीकॉप्टर से पहुंचे। वहां से उन्होंने गढ़ी डैम के पास विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें सड़क निर्माण, सिंचाई सुविधाओं, जल संरक्षण और ग्रामीण विकास की कई योजनाएं शामिल थीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में विकास कार्यों की गति को और तेज किया जाएगा, ताकि आम जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
विज्ञापन

 
सोनपे मैदान में हुआ गार्ड ऑफ ऑनर
इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे सोनपे मैदान पहुंचे, जहां पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके उपरांत उन्होंने राजकीय महिला डिग्री कॉलेज, महिला थाना, संयुक्त श्रम भवन, खेल मैदान, मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र और जल जीवन हरियाली अभियान के तहत निर्मित तालाब समेत कई जनहितकारी परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजकीय महिला डिग्री कॉलेज और महिला थाना के उद्घाटन को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और सुरक्षा के बेहतर संसाधन उपलब्ध कराकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण
इसके बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इन स्टॉलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, मनरेगा और उद्यान विभाग से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे।
 
योजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री
निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सरकारी अतिथि गृह पहुंचे, जहां उन्होंने अल्प विश्राम किया। इसके बाद वह जमुई समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और जिले में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति पर विस्तृत चर्चा करेंगे और आवश्यक निर्देश देंगे।
 
‘बिहार में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति’
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने दौरे के दौरान कहा कि बिहार सरकार जनता के हित में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास योजनाओं को समय पर पूरा किया जाए और जनता को उनके लाभ से वंचित न किया जाए।

जमुई जिले में लोगों की मांगों को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आप जानते हैं कि हम लोगों ने जमुई जिले में विकास का काफी काम कराया है, फिर भी जो कुछ छूट गया है या कमी रह गई है उसे पूरा किया जाएगा।
 
1. अपर किऊल जलाशय योजना का विस्तारीकरण और इससे निकलने वाली नहरों का पक्कीकरण किया जाएगा। इससे स्थानीय किसानों को सिंचाई में सुविधा होगी। (जल संसाधन विभाग)
2. गरही डैम का Eco-Tourism के दृष्टिकोण से विकास किया जाएगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। (पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग)
3. गरही से लछुआर जाने वाली सड़क पर किऊल नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा। इससे लछुआर जाने वाले पर्यटकों को काफी सुविधा होगी। (ग्रामीण कार्य विभाग)
4. गिद्धौर स्टेडियम का पुनर्निमाण किया जाएगा। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में पूर्व से निर्मित स्टेडियम काफी पुराना और सुविधाविहीन है, जिसके पुनर्निर्माण से युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा। (खेल विभाग)
5. जमुई प्रखंड मुख्यालय से सटे पतनेश्वर धाम को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इससे पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। (पर्यटन विभाग)
6. हरनारायणपुर चौरा पथ से सिकेरिया गांव तक सड़क और पुल बनाया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। (ग्रामीण कार्य विभाग)
7. बरहट प्रखंड के डाढ़ा पंचायत में नकटी नदी पर दुर्गा मंदिर से पमैया तक पुल का निर्माण किया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। (ग्रामीण कार्य विभाग)
8. बरनार जलाशय योजना की पुनः समीक्षा कर नए सिरे योजना के क्रियान्वयन की कार्रवाई की जाएगी। यह योजना लगभग 50 साल से लंबित है। इससे स्थानीय किसानों को सिंचाई की अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी। (जल संसाधन विभाग)
9. जमुई जिले के चकाई में महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज) की स्थापना की जाएगी। इससे छात्र/छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। (शिक्षा विभाग)

10. जमुई जिले में चकाई, जमुई सदर और सोनो कुल तीन प्रखंडों में नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन तथा इस्लामनगर अलीगंज, बरहट और गिद्धौर कुल तीन प्रखंडों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय-सह-आवासीय परिसर का निर्माण कराया जाएगा। (भवन निर्माण विभाग)
11. जमुई शहर के पास एक स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें शूटिंग रेंज भी शामिल होगी। इससे खेलों को बढ़ावा मिलेगा। (खेल विभाग)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed