फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger: Youth arrested with loaded pistol and sharp weapon in court premises, major incident conspiracy foiled

Bihar: अदालत में बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश नाकाम, लोडेड कट्टा और धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

Tue, 26 Nov 2024 06:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 26 Nov 2024 06:54 PM IST
सार

Munger News: सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा कर्मी की तत्परता से आज एक बड़ी घटना होने से बच गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है और मामले की पूरी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Munger: Youth arrested with loaded pistol and sharp weapon in court premises, major incident conspiracy foiled
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले के व्यवहार न्यायालय परिसर में मंगलवार दोपहर एक बड़ी घटना होने से पहले ही नाकाम कर दी गई। कोर्ट के मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने एक युवक को लोडेड देसी कट्टा और धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए ले लिया है।

विज्ञापन

 
तीन युवक पहुंचे थे न्यायालय परिसर में, दो फरार
पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीन युवक न्यायालय परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। इनमें से एक युवक को मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के बैग से एक लोडेड देसी कट्टा और धारदार हथियार बरामद हुआ। युवक के दो अन्य साथी मौके से मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन

 
पुलिस ने उजागर की युवक की पहचान
पुलिस ने गिरफ्तार युवक की पहचान जिले के वासुदेवपुर थानाक्षेत्र के केखका गांव निवासी शैलेंद्र कुमार के बेटे अर्पित कुमार के रूप में की है। अर्पित कुमार से पुलिस पूछताछ कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद मामला साफ होने की उम्मीद है कि वह और उसके साथी क्या उद्देश्य लेकर कोर्ट परिसर में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल और अधिवक्ताओं की मांग
इस घटना के बाद मुंगेर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं भी जताईं। उन्होंने कोर्ट परिसर के मुख्य गेट और अन्य गेटों पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न घटे।

 
बड़ी घटना से पहले ही मची खलबली
सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा कर्मी की तत्परता से आज एक बड़ी घटना होने से बच गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है और मामले की पूरी जांच की जा रही है। इस घटना ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन से सख्त सुरक्षा उपायों की आवश्यकता महसूस हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed