फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   munger visit union minister lalan singh public dialogue seat sharing crime statement

Bihar: मुंगेर दौरे पर ललन सिंह ने सुनीं जनता की समस्याएं, जानें अपराध और सीट बंटवारे को लेकर क्या कहा?

Thu, 17 Jul 2025 02:54 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 17 Jul 2025 02:54 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री और मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह अपने एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर के धरहरा प्रखंड पहुंचे, जहां उन्होंने जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शीघ्र समाधान का निर्देश दिया।
 

विज्ञापन
munger visit union minister lalan singh public dialogue seat sharing crime statement
केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शुक्रवार को धरहरा प्रखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया और जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान का निर्देश दिया। ललन सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद वे पहली बार क्षेत्र में आए हैं। चुनाव और सरकार गठन के कारण वे व्यस्त रहे, लेकिन अब वे जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं और उसका समाधान कराने की दिशा में काम करेंगे।
विज्ञापन


पटना सहित अन्य जगहों पर हुई आपराधिक घटनाओं पर पूछे गए सवाल के जवाब में ललन सिंह ने कहा कि, "पहले कितने अपहरण होते थे, कितनी हत्याएं होती थीं, सबको याद रखना चाहिए। आपसी विवाद में घटनाएं होती हैं और कार्रवाई भी तुरंत होती है।" उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है और अपराधियों को समय पर गिरफ्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रोहतास में युवा जदयू नेता के पिता की नृशंस हत्या, इलाके में मची सनसनी
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि यह मामला घटक दलों के बीच बैठकर आपसी सहमति से तय किया जाएगा। एनडीए की बैठक में सभी दलों की भागीदारी से सीटों का बंटवारा होगा। लखीसराय में मटन-भात को लेकर उठे विवाद पर ललन सिंह ने कहा कि, "जो भी लोग कार्यक्रम में आए थे, सभी को भोजन कराया गया। ऐसी कोई बात नहीं है जैसी अफवाह फैलाई जा रही है।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed