{"_id":"66ee7cdca8daf549f401789d","slug":"munger-news-seven-year-old-child-drowned-in-flood-water-accident-happened-while-playing-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Munger News: बाढ़ के पानी में सात साल के बच्चे की डूबकर मौत, खेलने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Munger News: बाढ़ के पानी में सात साल के बच्चे की डूबकर मौत, खेलने के दौरान हुआ हादसा
Sat, 21 Sep 2024 01:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 21 Sep 2024 01:29 PM IST
सार
बाढ़ के पानी में सात वर्षीय बालक डूब गया। खेलने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर में गंगा का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, जलस्तर बढ़ने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ अब शहरी क्षेत्र में भी गंगा का पानी प्रवेश कर गया है, जिससे लोगों की काफी परेशानी बढ़ गई है। वहीं, नगर निगम क्षेत्र के आधा दर्जन वार्ड में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, जिससे शहरवासियों की और परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
वहीं, ताजा मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहली पंचायत के टिका रामपुर बुद्धन्न मरर टोला गांव का है। जहां घर में खेलने के दौरान बाढ़ के पानी में डूबने से एक सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक बालक की पहचान टीका रामपुर बुधन मरर टोला निवासी गागू सिंह के सात वर्षीय पुत्र शीतल कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए परिजन ने बताया कि हम लोग घर के बाहर थे। वहीं, बच्चा बरामदा पर खेल रहा था। खेलने के दौरान बच्चा पानी में गिर गया। काफी खोजबीन की गई तो बच्चा पानी में गिरा हुआ था। आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना के सब इंस्पेक्टर दलबल के साथ सदस्य सदर अस्पताल पहुंचे। घटना के बारे में परिजनों से जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बालक दो भाई एवं चार बहन में सबसे छोटा था। घटना के बाद मृतक के परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।