फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger News: High speed bike hits elderly woman, dies during treatment, family members inconsolable

Bihar News: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Sat, 08 Mar 2025 04:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 08 Mar 2025 04:21 PM IST
सार

Munger News: मुंगेर में एक तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी बाइक सवार को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Munger News: High speed bike hits elderly woman, dies during treatment, family members inconsolable
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की जान चली गई। घटना सफिया सराय थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर के पास की है, जहां सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी। घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका की पहचान 60 वर्षीय राबिया खातून के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
दुर्घटना के बाद परिजनों में मातम
दुर्घटना के बाद मृतका के परिजन और स्थानीय ग्रामीण शोक में डूब गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने की योजना बनाई, लेकिन पूर्व मुखिया प्रतिनिधि जमाल मलिक उर्फ बबलू मलिक के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। उन्होंने समझा-बुझा कर लोगों को शांत किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन



 
पुलिस ने शव को लिया कब्जे में
सूचना मिलते ही सफिया सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया।
 
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, महिला सड़क किनारे खड़ी थीं, तभी पश्चिम दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
आरोपी चालक की तलाश जारी
स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी बाइक सवार को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर सतर्कता बरतें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed