{"_id":"6798f8b73bf6efdd2e04fdf1","slug":"munger-naxalite-woman-savita-devi-accused-in-encounter-case-arrested-police-caught-her-from-in-laws-house-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुठभेड़ मामले की आरोपी नक्सली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने ससुराल से पकड़ा; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुठभेड़ मामले की आरोपी नक्सली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने ससुराल से पकड़ा; जानें मामला
Tue, 28 Jan 2025 09:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 28 Jan 2025 09:03 PM IST
सार
Munger News: पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ मामले की नामजद आरोपी सविता देवी उर्फ सबिया देवी वर्तमान में हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के जटातरी गांव स्थित ससुराल में रह रही थी। पूछताछ के दौरान उसने कई नक्सली घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
विज्ञापन
आरोपी नक्सली महिला सविता देवी उर्प सबिया देवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना पुलिस ने एसटीएफ-नक्सली के साथ हरकुंडा जंगल में हुए मुठभेड़ मामले में फरार चल रही नक्सली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सविता देवी उर्फ सबिया देवी को जटातरी गांव से गिरफ्तार किया है। महिला पर हवेली खड़गपुर थाना में नक्सल गतिविधि और विस्फोटक अधिनियम के तहत चार मामले दर्ज हैं। पुलिस पड़ोसी जिला बांका, जमुई और लखीसराय जिले से आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन
दरअसल, 10 अगस्त 2020 को एसटीएफ को हरकुंडा जंगल में नक्सली गतिविधि की सूचना मिली थी। सूचना के बाद एसटीएफ की पूरी टीम ने जंगल में सर्च आपरेशन चलाया था। सर्च आपरेशन के बाद एसटीएफ और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई थी। हालांकि इस घटना में दोनों तरफ से कोई हताहत नहीं हुआ था। एसटीएफ ने खड़गपुर थाना में सविता देवी सहित 20 नक्सलियों पर नामजद केस दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने पहले 11 नामजद को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मंगलवार को फरार नक्सली सविता देवी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अब भी आठ नामजद गिरफ्त से दूर हैं। एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि मुठभेड़ मामले की नामजद आरोपी जमुई जिला के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के चोरमारा गांव निवासी सविता देवी उर्फ सबिया देवी वर्तमान में हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के जटातरी गांव स्थित ससुराल में रह रही थी। पूछताछ के दौरान उसने कई नक्सली घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। छापामारी अभियान में एसडीपीओ चंदन कुमार, हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा, शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, एसटीएफ और जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हरकुंडा जंगल में नक्सली-एसटीएफ के बीच हुई मुठभेड़ कई राउंड गोलियां चली थीं। मुठभेड़ के बाद जंगली झाड़ियों का फायदा उठाकर नक्सली भाग निकले थे। इसके बाद एसटीएफ टीम ने कई नक्सलियों के कई वाच टावर और बंकर को ध्वस्त किया था। इस कार्रवाई के बाद नक्सलियों की कमर टूट गई थी।