फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   munger nalanda 40 girls asmita khelo india women road cycling state league september 26 27

बिहार: नालंदा की 40 बेटियां दिखाएंगी साइक्लिंग का दम, 26-27 सितंबर को होगी महिला रोड साइक्लिंग स्टेट लीग

Mon, 14 Sep 2026 07:51 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2026 07:51 AM IST
सार

मुंगेर में 26 और 27 सितंबर को होने वाली अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइक्लिंग स्टेट लीग में नालंदा की करीब 40 बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। बिहार के विभिन्न जिलों से 500 से अधिक महिला साइक्लिस्ट के शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
munger nalanda 40 girls asmita khelo india women road cycling state league september 26 27
मुंगेर में नालंदा की बेटियों का दमदार पैडल शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में 26 और 27 सितंबर को आयोजित होने वाली अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइक्लिंग स्टेट लीग में नालंदा की बेटियां अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं। राज्यस्तरीय इस प्रतियोगिता में नालंदा जिले से करीब 40 बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। बिहार स्टेट साइक्लिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में होने वाली इस प्रतियोगिता में बिहार के अलग-अलग जिलों से 500 से अधिक महिला साइक्लिस्ट के शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

25 सितंबर को मुंगेर रवाना होगी नालंदा की टीम

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली नालंदा की टीम 25 सितंबर को नालंदा जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के नेतृत्व में मुंगेर के लिए रवाना होगी। सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता स्थल पर 25 सितंबर की शाम छह बजे तक रिपोर्टिंग करनी होगी। आयोजकों की ओर से खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है। दो दिवसीय प्रतियोगिता के समापन के बाद 27 सितंबर को दोपहर के भोजन के बाद पूरी टीम नालंदा लौटेगी।

विज्ञापन

राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहीं नालंदा की बेटियां

नालंदा जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के सचिव प्रमोद कुमार और संयुक्त सचिव रिंकू कुमारी ने रविवार को प्रतियोगिता को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नालंदा की बेटियां लगातार मेहनत कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रही हैं। एसोसिएशन के लगातार मार्गदर्शन और सहयोग से जिले की कई प्रतिभाशाली बालिकाओं को सरकार की सक्षम योजना के तहत तीन लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि भी मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुंगेर में होने वाली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष रूप से पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा। इससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है और वे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयारी कर रही हैं।

टी-शर्ट देकर खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

नालंदा जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों में बालिकाओं के बीच साइक्लिंग को लेकर रुचि तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, कोच कुंदन कुमार पांडेय ने कहा कि जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को तराशने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।



मुंगेर प्रतियोगिता में जाने वाली टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए इनर व्हील क्लब नालंदा की चेयरपर्सन डॉ. रूबी रानी ने सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट भेंट की। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। टी-शर्ट मिलने के बाद खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed