फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger Crime: thief first bowed down to feet of Maa Kali, then stole jewelry; incident captured in CCTV

Bihar Crime: चोर ने पहले किया मां काली के चरणों में प्रणाम, फिर चुरा लिए गहने; घटना CCTV में कैद

Mon, 09 Dec 2024 02:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 09 Dec 2024 02:29 PM IST
सार

Munger Crime: मंदिर में चोरी की घटना को लेकर स्थानीय निवासी नेहा देवी ने कहा कि यह बहुत दुखद है कि चोर अब भगवान के मंदिर तक को नहीं छोड़ रहे। वहीं, पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Munger Crime: thief first bowed down to feet of Maa Kali, then stole jewelry; incident captured in CCTV
देवी काली को प्रणाम करता चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले के कासिम बाजार थानाक्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां लल्लू पोखर स्थित काली मंदिर में एक चोर ने मां काली की प्रतिमा से गहनों की चोरी की। घटना तब और विचित्र बन गई जब सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि चोर ने पहले मां काली के चरणों में प्रणाम किया, फिर बड़ी सहजता से गहने उतारकर फरार हो गया। यह मामला स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

 
सीसीटीवी फुटेज से चोरी का खुलासा
मंदिर प्रशासन के अनुसार, घटना का पता तब चला जब स्थानीय महिलाएं शनिवार सुबह पूजा करने पहुंचीं और देखा कि मां काली की प्रतिमा के गहने गायब हैं। सूचना मिलते ही मंदिर प्रशासन हरकत में आया और सीसीटीवी फुटेज खंगाला। फुटेज में साफ नजर आया कि चोर देर रात मंदिर में प्रवेश करता है। पहले मां काली के सामने सिर झुकाता है और उनका आशीर्वाद लेता है। इसके बाद वह प्रतिमा के गहने उतारता है और बिना किसी जल्दबाजी के वहां से चुपचाप निकल जाता है।
विज्ञापन



 
पुलिस कर रही है जांच
मंदिर प्रशासन ने तुरंत घटना की जानकारी कासिम बाजार थाना पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्थानीय सुनारों को सतर्क रहने की अपील
मंदिर प्रशासन ने स्थानीय सुनारों और दुकानदारों से अपील की है कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति गहने बेचने आए, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस और मंदिर प्रशासन को दें। वहीं, मां काली के गहने चोरी होने की घटना से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश है। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालु बड़ी संख्या में जमा होकर प्रशासन से इस घटना पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय निवासी नेहा देवी ने कहा कि यह बहुत दुखद है कि चोर अब भगवान के मंदिर तक को नहीं छोड़ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed