फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger Crime: RJD Panchayat President Kundan Kumar's father brutally murdered while sleeping, Bihar police

Bihar Crime: राजद पंचायत अध्यक्ष के पिता की सोए अवस्था में बेरहमी से हत्या, घटना से सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 02 Dec 2024 01:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 02 Dec 2024 01:49 PM IST
सार

Munger Crime: अपर निरीक्षक विवेक राज ने बताया कि हत्या चाकू से की गई है या गोली से, यह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, परिजनों ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
Munger Crime: RJD Panchayat President Kundan Kumar's father brutally murdered while sleeping, Bihar police
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर के हरपुर थानाक्षेत्र के बेल बिहमा गांव में रविवार देर रात एक दर्दनाक घटना ने सनसनी फैला दी। 65 वर्षीय श्याम सुंदर यादव जो राजद पंचायत अध्यक्ष कुंदन कुमार के पिता थे, की सोए अवस्था में सिर पर चाकू से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 
सोते वक्त सिर पर वार कर की गई हत्या
जानकारी के मुताबिक, श्याम सुंदर यादव घर के बाहर आम के बगीचे में चौकी पर सो रहे थे। सोमवार सुबह जब एक परिजन उन्हें जगाने पहुंचे, तो उनके खून से लथपथ शव को देख घर में हड़कंप मच गया। हमलावर ने पूरी योजना के साथ घटना को अंजाम दिया और बिना कोई शोर किए फरार हो गया।
विज्ञापन

 
जमीन विवाद को लेकर हत्या का शक
मृतक के बेटे और राजद पंचायत अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि उनका परिवार एक पुराने जमीन विवाद में उलझा हुआ था। कुछ दिनों पहले भी मारपीट की घटना हुई थी, जिसके बाद से तनाव बना हुआ था। पुलिस ने भी प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को लेकर रंजिश को हत्या का कारण माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलते ही हरपुर थाना पुलिस और तारापुर के अपर निरीक्षक विवेक राज मौके पर पहुंचे। जांच के लिए डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। विवेक राज ने बताया कि हत्या चाकू से की गई है या गोली से, यह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।
 
सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे मृतक
बताया जा रहा है कि श्याम सुंदर यादव अपने क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी, लेकिन भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों से उनका तनाव था।
 
परिजनों की मांग और आगे की कार्रवाई
परिजनों ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि परिजनों के बयान और दिए गए आवेदन के आधार पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

 
ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल
इस घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से हत्यारों को जल्द पकड़ने की अपील की है। फिलहाल, पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना के खुलासे का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed