फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger Crime Chapanal Mistry murdered by slitting his throat

Munger Crime: चापानल मिस्त्री की गला रेत कर हत्या, घटना स्थल पर पहुंची बरियारपुर पुलिस जांच में जुटी

Thu, 15 Feb 2024 08:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 15 Feb 2024 08:55 PM IST
सार

बिहार के मुंगेर जिले में चापानल मिस्त्री की गला रेत कर हत्या की गई है। घटना स्थल पर पहुंची बरियारपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Munger Crime Chapanal Mistry murdered by slitting his throat
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में बरियारपुर थाना क्षेत्र के विजयनगर निवासी 60 वर्षीय नागो मंडल की बुधवार रात किसी ने गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। वहीं, परिजनों के माध्यम से घटना की जानकारी स्थानीय बरियारपुर थाना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद बरियारपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन में जुट गए हैं। वहीं, मृतक की पत्नी रांका देवी ने बताया कि विजयनगर के पीछे जखराज बाबा स्थान के बासा है। जहां हमारे जानवर रहते हैं और हमारे पति इसी बासा में रात में सोते हैं। रोज की तरह बुधवार को हम रात दस बजे पति को खाना खिलाकर घर आ गए थे।
विज्ञापन


वहीं, गुरुवार की सुबह पांच बजे बासा पर गए थे तो देखा कि पति की किसी ने गला रेत कर हत्या कर दी। उन्होंने कहा, हत्या किसने की हम लोगों को मालूम नहीं है और न ही किसी से कोई दुश्मनी है। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची बरियारपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बरियारपुर थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि विजयनगर में चापानल मिस्त्री की गला रेत कर हत्या की गई है। हत्या के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। वैसे पुलिस मृतक के परिजन से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed