फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger: A large consignment of English liquor was being brought from Jharkhand by making a cellar in vehicle

Bihar Liqour Ban: वाहन में तहखाना बनाकर झारखंड से लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, पुलिस जांच में बड़ी खेप बरामद

Sun, 14 Apr 2024 04:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 14 Apr 2024 04:05 PM IST
सार

Munger News: थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि बरामद की गई अंग्रेजी शराब 396 लीटर है। उन्होंने बताया कि वाहन से दो नंबर प्लेट मिली हैं, जिनमें अलग-अलग नंबर हैं। उनकी जांच कर वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Munger: A large consignment of English liquor was being brought from Jharkhand by making a cellar in vehicle
पिकअप वाहन से बरामद की गई अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुंगेर में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। अब पुलिस जगह-जगह वाहन जांच कर रही है। इसी सिलसिले में शनिवार को नयारामनगर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यहां पुलिस द्वारा वाहन रोककर जांच की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। अवैध शराब की यह खेप झारखंड से लाई जा रही थी।

विज्ञापन

 

दरअसल, शनिवार को नयारामनगर थाना पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक पिकअप वाहन बरियारपुर की ओर से आ रहा था। चालक ने पुलिस को देखा तो वाहन को सड़क पर ही छोड़ कर भागने लगा। उसके बाद पिकअप वाहन की जांच की गई तो पुलिस के होश उड़ गए। वाहन की ड्राइवर सीट और डाला के बीच में एक लोहे की चादर का तहखाना बनाया गया था। ऊपर से दूसरी चादर लगाकर उसे वेल्डिंग किया हुआ था, ताकि अगर पुलिस जांच भी करे तो संदेह न हो। हालांकि पुलिस ने वाहन के तहखाने से अंग्रेजी शराब के 44 कार्टन बरामद किए हैं।

विज्ञापन




थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि बरामद की गई अंग्रेजी शराब 396 लीटर है। उन्होंने बताया कि वाहन से दो नंबर प्लेट मिली हैं, जिनमें अलग-अलग नंबर हैं। उन्होंने कहा कि पिकअप वाहन से जो दो नंबर प्लेट मिली हैं, उनकी जांच कर वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है। इन दोनों नंबर प्लेट में से कौन फर्जी नंबर है, इसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि बरामद शराब झारखंड निर्मित है और चालक और वाहन मालिक का पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed