फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai: Tractor returning from immersion of Saraswati idol overturns, 2 girl students killed; some critical

Bihar: बेगूसराय में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन से लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, दो छात्राओं की मौत; घायलों में कुई नाजुक

Fri, 16 Feb 2024 04:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 16 Feb 2024 04:41 PM IST
सार

Begusarai Hindi News: बेगूसराय में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान मूर्ति लदे ट्रैक्टर पलट जाने से दो छात्राओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में कई छात्राएं घायल हो गईं, जिनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Begusarai: Tractor returning from immersion of Saraswati idol overturns, 2 girl students killed; some critical
इलाजरत घायल छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन कर लौटने के दौरान ट्रैक्टर पलटने से दो छात्राओं की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में सात से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हो गए, जिनमें से सात घायलों को बखरी पीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बगरस चौक स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था। इसके बाद छात्र-छात्राएं शुक्रवार की दोपहर वहां से प्रतिमा ट्रैक्टर पर लादकर विसर्जन के लिए चले। गांव के भ्रमण के बाद विसर्जन कर वापसी में लौटते हुए ट्रैक्टर बगरस थानसिंह मोइन के पास पहुंचा था। इसी दौरान ट्रैक्टर का डाला अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सभी बच्चे नीचे दब गए। ट्रैक्टर का डाला (ट्रॉली) पलटते ही कोहराम मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


इसके बाद डाला के नीचे से सभी बच्चों को निकाल कर बखरी पीएचसी ले जाया गया। जहां करैटांड निवासी अमरजीत कुमार की बेटी स्वीटी कुमारी (13) और शिवजी ठाकुर की बेटी सोनम कुमारी (14) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। हादसे में घायल में से सात बच्चे मनोहर महतो के बेटे मयंक कुमार, दिवंगत संजय महतो की बेटी सुनैना कुमारी, गरीब महतो की बेटी संध्या कुमारी, मोहित महतो की बेटी कामिनी कुमारी, कैलाश महतो की बेटी मनीषा कुमारी, देवनारायण महतो की बेटी पूनम कुमारी और मनोज गोस्वामी की बेटी दुर्गा कुमारी का इलाज बखरी पीएचसी में चल रहा है। शेष पांच घायल छात्र-छात्राओं को इलाज के लिए विभिन्न निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि मूर्ति विसर्जन से लौटने के दौरान ट्रैक्टर पलट जाने से उसमें दब कर दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल बच्चों का इलाज स्थानीय बखरी पीएचसी में चल रहा है। वहीं, फिलहाल दोनों बच्चियों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed