फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Lok Sabha: Vijay Sinha says Tejashwi is loud son of loud father, he created environment of illusion of lies

LS Polls: विजय सिन्हा बोले- तेजस्वी बड़बोले पिता के बड़बोले पुत्र हैं, उन्होंने झूठ के भ्रम का वातावरण बनाया

Mon, 06 May 2024 12:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 06 May 2024 12:18 PM IST
सार

Lok Sabha Chunav: भाजपा नेता विजय सिन्हा ने कहा कि इनका (राजद नेता तेजस्वी यादव) भी वही हाल दिल्ली के मुख्यमंत्री और झारखंड के मुख्यमंत्री की तरह होगा। जिसने भी जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा है, उसकी दुर्दशा तय है। सिन्हा ने प्रधानमंत्री द्वारा झूठे वादे करने के आरोप का जवाब दिया है।

विज्ञापन
Lok Sabha: Vijay Sinha says Tejashwi is loud son of loud father, he created environment of illusion of lies
चुनावी कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा रविवार की शाम बेगूसराय पहुंचे। जहां उन्होंने एक बार फिर लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। प्रेस वार्ता के दौरान विजय सिन्हा ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगुवानी पुल मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बजाय पैसा लेकर अधिकारी को प्रमोशन देने वाले लोग बख्शे नहीं जाएंगे। चुनाव के बाद इसकी जांच कराई जाएगी। इनका हाल भी दिल्ली के मुख्यमंत्री  और झारखंड के मुख्यमंत्री जैसा ही होगा।

विज्ञापन


विजय सिन्हा ने दावा किया कि इस चुनाव में बिहार के अंदर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। ये कहीं न कहीं राजद द्वारा बिहार में अराजकता, नकारात्मक वातावरण, अपराध और भ्रष्टाचार को संरक्षित और पोषित करने के साथ साथ अपराधियों को टिकट देकर अपराध को फलने-फूलने का जो संकेत दिया है, उसके खिलाफ है। जिसका जवाब पूरी ताकत से बिहार की जनता देगी। उन्होंने कहा कि राजद की मानसिकता 18 साल के सुशासन और 15 वर्ष जंगलराज की मानसिकता के बाद भी नहीं बदली है जिसका जवाब जनता अपने वोट के माध्यम से देगी।
विज्ञापन

 

Lok Sabha: Vijay Sinha says Tejashwi is loud son of loud father, he created environment of illusion of lies
तेजस्वी यादव (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया।

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राजद नेता तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव बड़बोले पिता के बड़बोले पुत्र हैं। वह झूठ के भ्रम का वातावरण बना रहे थे, जिन्होंने कहा था कि वह रोजगार और नियुक्ति के लिए चिंतित हैं। उनके जैसे लोगों के कारण बिहार के लोग बेरोजगार हो गए। पांच विभाग के मंत्री रहने के बावजूद भी एक भी नियुक्ति करने का काम इनके द्वारा नहीं किया गया। जिसने अगुवानी पुल में गड़बड़ी की, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए थी। उसमें इन्होंने माल लेकर लीपा-पोती की, जिसकी शिकायत लोगों ने किया है। हम उसकी उच्च स्तरीय जांच कराएंगे। चुनाव के बाद ऐसे कार्यों से जिसने अकूत संपत्ति बनाई है, उसको बख्शेंगे नहीं।
 

Lok Sabha: Vijay Sinha says Tejashwi is loud son of loud father, he created environment of illusion of lies
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विजय सिन्हा ने कहा कि इनका भी वही हाल दिल्ली के मुख्यमंत्री और झारखंड के मुख्यमंत्री की तरह होगा। जिसने भी जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा है, उसकी दुर्दशा तय है। वहीं, तेजस्वी यादव द्वारा बीजेपी को झुट्ठा पार्टी कहने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झूठे वादे करने के सवाल पर भी विजय सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये राजा हरिश्चंद्र के खानदान के हैं? उनके बारे में लोग कहते हैं कि चपरासी क्वार्टर में रहने वाले महलों के राजा बन गए। जब ईडी-सीबीआई और इनकम टैक्स ने इनसे पूछताछ की तो इन्होंने कहा था कि ये भाजपा के जमाई हैं। वह भाजपा के जमाई नहीं, बल्कि मां भारती की संतान हैं जिसपर भाजपा को गर्व है। लेकिन ये नहीं बता पाते हैं कि इनका यार कौन है आतंकवाद, उग्रवाद और भ्रष्टाचार। वह कितना सत्य बोलते हैं, इनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता है।

विज्ञापन

Lok Sabha: Vijay Sinha says Tejashwi is loud son of loud father, he created environment of illusion of lies
हेमंत सोरेन (फाइल) - फोटो : ANI

उन्होंने कहा कि ये लोग प्रधानमंत्री को लेकर जिन शब्दों का उपयोग करते हैं, उस शब्द का अर्थ भी यह नहीं समझ पाते हैं। बिहार की जनता की गाड़ी कमाई को लूटकर इन्होंने जो 100 लोगों की टीम बनाई है, वह जो लिख कर देती है वह वही बोलते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि यह पूरी तरीके से सोने का चम्मच लेकर जन्म लेने वाले और चार्टर विमान पर बैठकर केक खाने वाले लोग हैं। जो बिहार की जनता को भरमाते हैं, इनके पास शब्दों की मर्यादा नहीं है।

विजय सिन्हा ने कहा कि अगुवानी पुल मामले में मुख्यमंत्री ने आज मंच से कहा है कि इन लोगों ने बहुत गड़बड़ की है, वह इसकी जांच कराएंगे। उन्होंने आगे कहा कि पीएचडी विभाग में उन्होंने 1,100 टेंडर को एक साथ रद्द करने का काम किया है। इतना ही नहीं बालू माफिया पर पूरी तरीके से शिकंजा कसने का आदेश भी उनके द्वारा दिया गया है, जिसका असर चुनाव के बाद लोगों को देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed