LS Polls 2024: ‘बेगूसराय से अगर पीएम मोदी भी चुनाव लड़ें तो वे हार जाएंगे’, दावा कर बोले महागठबंधन उम्मीदवार
Lok Sabha Election 2024: सीपीआई उम्मीदवार अवधेश राय ने कहा कि यूं तो बिहार की 40 सीटों पर हम जीत का दावा करते हैं, लेकिन बेगूसराय जिले में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है। नफरत के माहौल से दुखी जनता इस बार निश्चित रूप से बदला लेने के मूड में है। राय ने सीट शेयरिंग की भी जानकारी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महागठबंधन से सीपीआई के उम्मीदवार के रूप में बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित होने के बाद कामरेड अवधेश राय मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि वर्तमान सांसद तो क्या बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनाव लड़ने के लिए आते हैं तो उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि यह लड़ाई नफरत के ऊपर प्रेम की लड़ाई है, बेरोजगारी के ऊपर रोजगार देने वाले उम्मीदवार की लड़ाई है। इतना ही नहीं इन 10 वर्षों में जितने भी नफरत के माहौल बनाए गए हैं, उन सबसे जनता दुखी है। इस बार जनता निश्चित रूप से बदला लेने के मूड में है।
सीपीआई उम्मीदवार अवधेश राय ने कहा कि यूं तो बिहार की 40 सीटों पर हम जीत का दावा करते हैं, लेकिन बेगूसराय जिले में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है। दूसरी ओर उन्होंने भी माना कि कांग्रेस की थोड़ी नाराजगी जरूर है, लेकिन सीट शेयरिंग पर वार्ता चल रही है और एक से दो दिनों के अंदर सारी समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। महागठबंधन पूरी तरह मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगा।
साथ ही साथ सीपीआई नेता ने कहा कि आज लोग लालू यादव को डिक्टेटरशिप चलाने वाला नेता बता रहे हैं, लेकिन लालू यादव आम जन की आवाज हैं। हालांकि इस बीच उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दौर में लालू यादव जो भी रहे हों, उस संबंध में मैं कुछ नहीं कहूंगा। लेकिन हाल के दिनों में लोगों की आवाज बनकर लालू यादव सामने आए हैं और गरीबों के बीच जाकर लालू यादव ने उनकी समस्याओं का निवारण भी किया है।