{"_id":"66333e0a73dca8a81401d7a5","slug":"lok-sabha-chunav-2024-alleged-rjd-supporter-who-threatened-voters-regarding-voting-in-lakhisarai-arrested-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ‘लालटेन छोड़ किसी दूसरे को वोट दोगे तो हमको बर्दाश्त नहीं होगा’, सामने आई धमकी देने वाले युवक की सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ‘लालटेन छोड़ किसी दूसरे को वोट दोगे तो हमको बर्दाश्त नहीं होगा’, सामने आई धमकी देने वाले युवक की सच्चाई
Thu, 02 May 2024 12:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Thu, 02 May 2024 12:47 PM IST
सार
Lakhisarai News: लखीसराय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक परिवार के दरवाजे पर एक युवक पहुंचा। फिर वह राजद को ही वोट देने की चेतावनी देने लगा। हालांकि वह यह भी कहने लगा कि हम पैर पकड़कर जा रहे हैं, पर बूथ पर गलत मत करना कोई। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
पुलिस ने धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के लखीसराय से वोटिंग के लिए धमकाने का एक मामला सामने आया है। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक मतदाता को चेतावनी देता दिख रहा है। धमकी दे रहे युवक को राजद का समर्थक बताया जा रहा है। वह आरजेडी के पक्ष में वोट देने और ऐसा न करने पर बूथ पर नहीं जाने देने की धमकी देता युवक दिख रहा है। इस घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया। वहीं, जब इसकी सूचना जिला प्रशासन को मिली तो पुलिस फौरन हरकत में आई और धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत साढमाफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक, एक परिवार के दरवाजे पर एक युवक पहुंचा। फिर वह राजद को ही वोट देने की चेतावनी देने लगा। युवक पहले निवेदन करता दिख रहा है। लेकिन उसके बाद वह चेतावनी देने लगा। वीडियो में वह कह रहा है कि हम किसी को तब वोट नहीं देने देंगे, हम लालटेन पर वोट देने बोल रहे हैं। दूसरे की बात पर जाओगे तो हमको बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन
कथित वायरल वीडियो में युवक कह रहा है कि लालटेन छोड़कर अगर किसी दूसरे पर वोट दोगे तो हमको बर्दाश्त नहीं होगा। युवक आगे कहने लगा कि हम लालू के लाल हियौ... सबको समझा रहे हैं। हम पैर पकड़कर जा रहे हैं, पर बूथ पर गलत मत करना कोई। वहीं, इसके बाद सभी लोग उसे फटकारते दिख रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या ज्यादा पी लिये हो।
विज्ञापन
धमकी देने वाले युवक की पहचान साढमाफ निवासी योगेश्वर यादव के बेटे अनिल यादव (28) के रूप में हुई है। वहीं, जिस व्यक्ति को धमकी दी गई उसकी पहचान गोवर्धन यादव के रूप में की गई। इधर, वीडियो सामने आते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, आरोपी युवक को लेकर तरह-तरह की चर्चा भी लोगों के बीच है, कोई उसे मानसिक रूप से बीमार बता रहा है तो कोई उसे शराब के नशे में धुत बताकर इस मामले को अलग तरीके से देख रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से युवक को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है।