फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Lakhisarai: Vijay Sinha performed Rudrabhishek with family at Ashok Dham temple, inaugurated Shravani Mela

Bihar News: डिप्टी CM ने अशोक धाम मंदिर में परिवार के साथ किया रुद्राभिषेक, श्रावणी मेले का उद्घाटन भी किया

Sun, 21 Jul 2024 04:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 21 Jul 2024 04:45 PM IST
सार

Lakhisarai News: उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सावन मास पावन मास है। आज पूजा-अर्चना कर देशवासियों और बिहार वासियों की कुशल कामना की है। महादेव बिहार को अग्रसर विकास की ओर ले आएं और बिहार में सुख-शांति कायम रहे।

विज्ञापन
Lakhisarai: Vijay Sinha performed Rudrabhishek with family at Ashok Dham temple, inaugurated Shravani Mela
अशोक धाम मंदिर में परिवार के साथ उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय के सुप्रसिद्ध इंद्रधनेश्वर महादेव अशोक धाम मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ रुद्राभिषेक किया। इस मौके पर सूर्यगढ़ा विधायक प्रहलाद यादव, डीएम रजनीकांत, एसपी पंकज कुमार समेत जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कल से शुरू होने वाले श्रावणी मेले का भी विधिवत उद्घाटन किया।

विज्ञापन


इस मौके पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सावन मास पावन मास है। आज पूजा-अर्चना कर देशवासियों और बिहार वासियों की कुशल कामना की है। महादेव बिहार को अग्रसर विकास की ओर ले आएं और बिहार में सुख-शांति कायम रहे। वहीं, सूर्यगढ़ा विधायक प्रहलाद यादव ने जिला वासियों को सावन मास की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है। इसलिए जिला प्रशासन श्रद्धालुओं कोई दिक्कत न हो, इसको लेकर पूरी तैयारी करने की अपील की है।
विज्ञापन


वहीं, श्री इंद्रधनेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. कुमार अमित, संयोजक डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि नगर परिषद लखीसराय वार्ड-1 रजौना चौकी में अवस्थित ज्योतिर्मय शिवलिंग इंद्रधनेश्वर महादेव पर श्रावण के पावन मास में लाखों श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किया जाता है। इस अवसर पर जिला प्रशासन के साथ-साथ मंदिर प्रशासन का भी श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर प्रतिवर्ष विशेष दायित्व होता है। इस वर्ष भी ट्रस्ट और जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए अपनी व्यवस्था को निरंतर रखने का प्रयास कर रहे हैं। इस साल बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा अशोकधाम श्रावणी महोत्सव के सफल आयोजन के लिए भरपूर सहयोग दे रहे हैं। वह निरंतर रूप से जिला प्रशासन के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सावन माह का प्रथम दिन ही सोमवार होने के कारण अधिक भीड़-भाड़ को लेकर इस बार 21 जुलाई आषाढ़ पूर्णिमा को  उद्घाटन उपमु ख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार भी दक्षिण दरवाजे से श्रद्धालुओं को प्रवेश कराते हुए मंदिर परिसर में बने बैरिकेडिंग के रास्ते कतार लगाकर गर्भगृह में प्रवेश कराया जाएगा, जो जगह पूरी तरह से छायादार होगी और जगह-जगह पंखे लगे रहेंगे। वहीं, मंदिर परिसर में दो जगहों पर बड़ी एलईडी टीवी लगाई जा रही है। उसमें चलते-चलते लोग जलार्पण को भी देख सकेंगे।


वहीं, उन्होंने बताया कि सुरक्षा के ख्याल से मंदिर परिसर में 30 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए, जिनसे मंदिर परिसर में निगरानी रखी जाएगी। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़ी निगाह भी रखी जाएगी। इसके लिए जगह-जगह दंडाधिकारी के साथ पुलिस भी तैनात कर दी गई है। गौरतलब है कि सावन महीने में विशेषकर सोमवार को लाखों की संख्या में श्रद्धालु अशोक धाम पहुंचकर बाबा श्री इंद्रधनेश्वर महादेव मंदिर स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed