फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Lakhisarai News: Naxalites' big conspiracy failed, 10 kg IED bomb recovered from forest; defused in time

Bihar News: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से बरामद हुआ 10 किलो वजनी आईईडी बम; समय रहते किया गया डिफ्यूज

Fri, 13 Jun 2025 08:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 13 Jun 2025 08:15 PM IST
सार

Lakhisarai News: पुलिस ने बताया कि एसटीएफ की एक टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पीरीबाजार क्षेत्र के जंगलों में नक्सली गतिविधियां तेज हुई हैं। इसी सूचना के आधार पर टीम ने जब इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया, तो एक संदेहास्पद जगह की खुदाई में यह शक्तिशाली आईईडी बरामद हुआ।

विज्ञापन
Lakhisarai News: Naxalites' big conspiracy failed, 10 kg IED bomb recovered from forest; defused in time
एसटीएफ ने बरामद किया शक्तिशाली आईईडी बम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नक्सल प्रभावित लखीसराय जिले में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पीरीबाजार थाना क्षेत्र के बांकुड़ा जंगल में चलाए जा रहे सघन तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने 10 किलो वजनी आईईडी बम बरामद कर नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। यह बम हार्ड स्किन पाइप में तैयार किया गया था और जमीन में गहराई से छिपाया गया था, ताकि सतर्कता के बावजूद इसका पता लगाना मुश्किल हो।

विज्ञापन

 
गुप्त सूचना पर एसटीएफ ने की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों के तहत एसटीएफ की एक टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पीरीबाजार क्षेत्र के जंगलों में नक्सली गतिविधियां तेज हुई हैं। इसी सूचना के आधार पर टीम ने जब इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया, तो एक संदेहास्पद जगह की खुदाई में यह शक्तिशाली आईईडी बरामद हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Crime: युवती को छत से उठा ले गए आरोपी, जंगल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म; शिकायत करने पर परिजनों संग मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बम निरोधक दस्ते ने समय रहते किया निष्क्रिय
बरामद आईईडी बम को बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। बम की संरचना और वजन देखकर यह साफ समझा जा सकता है कि यह पुलिस और सुरक्षा बलों को गंभीर नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाया गया था। अगर समय पर इसका पता नहीं चलता, तो यह एक बड़ा हादसा बन सकता था।
 
'सेफ जोन' बनाकर कर रहे थे कैंप
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि नक्सलियों ने बांकुड़ा जंगल क्षेत्र को 'सेफ जोन' घोषित कर वहां अस्थायी कैंप बना रखे थे। इसी योजना के तहत सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी बम लगाया गया था। यह बम न केवल तकनीकी रूप से उन्नत था, बल्कि इसकी छिपाने की पद्धति भी बेहद चतुराई से की गई थी, जिससे यह सामान्य तलाशी से बचा रहे।

 
जंगल व पहाड़ी क्षेत्रों में जारी है तलाशी अभियान
लखीसराय जिले के चानन, कजरा और पीरीबाजार के जंगल व पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षा बल लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। एसपी अजय कुमार ने कहा कि नक्सल विरोधी अभियान में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और इन क्षेत्रों में लगातार ऑपरेशन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- Bihar News: ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की दर्दनाक मौत, बेटी से मिलने जा रहे थे गया… रास्ते में ही आ गई मौत

पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। साथ ही यह संकेत भी दिए गए हैं कि आने वाले दिनों में इस प्रकार के तलाशी अभियान और भी तेज किए जाएंगे, ताकि नक्सलियों के मंसूबों को पूरी तरह नाकाम किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed