{"_id":"67b9f935ea3f0610610aecc3","slug":"lakhisarai-news-cyber-fraudster-arrested-for-trying-to-dupe-patna-high-court-judge-and-his-father-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: पटना हाईकोर्ट के जज को ठगने की कोशिश करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, जेल से छूटने के बाद फिर किया अपराध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: पटना हाईकोर्ट के जज को ठगने की कोशिश करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, जेल से छूटने के बाद फिर किया अपराध
Sat, 22 Feb 2025 09:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:50 PM IST
सार
Lakhisarai News: पुलिस ने बताया कि सात फरवरी को आरोपी ने पटना हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश को फोन कर परेशान किया और ठगी का प्रयास किया। अगले ही दिन उसने न्यायाधीश के पिता को भी फोन किया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साइबर ठगी के मामलों में कुख्यात शशिकांत कुमार को पटना साइबर पुलिस ने नवादा से गिरफ्तार कर लिया है। नालंदा जिले के कतरीसराय निवासी भूषण सिंह का पुत्र लंबे समय से साइबर ठगी में लिप्त था और कई मामलों में इसकी तलाश की जा रही थी। आरोपी के खिलाफ इतनी गंभीर शिकायतें थीं कि एसआईटी टीम गठित कर कार्रवाई करनी पड़ी, जिसके बाद पुलिस को यह सफलता मिली।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के जज और उनके पिता को किया था टारगेट
लखीसराय एसपी अजय कुमार के अनुसार, सात फरवरी को आरोपी ने पटना हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश को फोन कर परेशान किया और ठगी का प्रयास किया। अगले ही दिन उसने न्यायाधीश के पिता को भी फोन किया और खुद को प्रखंड कृषि सलाहकार बताते हुए सूखा मुआवजा दिलाने के नाम पर ठगने की कोशिश की।
विज्ञापन
तकनीकी ट्रैकिंग से दबोचा गया आरोपी
ठगी की कई शिकायतें मिलने के बाद पटना साइबर थाना ने एसआईटी का गठन किया। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी को ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड, 23,800 रुपये नकदी और एक कार बरामद हुई।
विज्ञापन
पहले भी जेल जा चुका है साइबर ठग
पुलिस के अनुसार, शशिकांत उर्फ फॉन्टी लंबे समय से साइबर ठगी में सक्रिय था। वह पहले भी इसी तरह के मामलों में जेल जा चुका था, लेकिन जमानत पर रिहा होने के बाद फिर से ठगी के धंधे में लग गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और वह किन-किन मामलों में पहले से संलिप्त रहा है। इसके अलावा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इसने और किन लोगों को अपना शिकार बनाया है।