फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   lakhisarai double murder accused postered drums property seizure warning

Bihar: लखीसराय दोहरा हत्याकांड, आरोपियों के खिलाफ ढोल-नगाड़ों के साथ इश्तेहार, आत्मसमर्पण नहीं तो होगी कुर्की

Fri, 11 Jul 2025 03:47 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीसराय Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 03:47 PM IST
सार

लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड में फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ इश्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई औलीपुर गांव में पिपरिया थाना अध्यक्ष उज्ज्वल कुमार के नेतृत्व में की गई।
 

विज्ञापन
lakhisarai double murder accused postered drums property seizure warning
दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीसराय के पिपरिया थाना क्षेत्र में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपियों के खिलाफ लखीसराय पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर ढोल-नगाड़ों के साथ इश्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई पिपरिया थाना अध्यक्ष उज्ज्वल कुमार के नेतृत्व में औलीपुर गांव में की गई।
विज्ञापन


इश्तेहार के जरिए चेतावनी, 3 दिन में आत्मसमर्पण का अल्टीमेटम
पुलिस ने गांव में ढोल-बाजे के साथ मार्च करते हुए लोगों को आरोपियों के खिलाफ जारी कार्रवाई की जानकारी दी। साथ ही फरार अभियुक्तों के परिजनों को चेतावनी दी गई कि नामजद आरोपी तीन दिनों के भीतर आत्मसमर्पण करें, अन्यथा उनकी चल-अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट के रनवे पर हादसा, 10 फीट हवा में चार बार उछली गाड़ी; कैसे हुई यह घटना?
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आरोपियों के खिलाफ हुई कार्रवाई
पुलिस ने जिन आरोपियों के खिलाफ इश्तेहार जारी किया है, उनमें माधव कुमार, मुकेश सिंह, श्याम सुंदर सिंह, राजेश राम समेत अन्य शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उनके घरों पर सार्वजनिक रूप से नोटिस चिपकाया और पूरे गांव में मुनादी कर लोगों को इस विषय में जानकारी दी।


17 जून को हुआ था दोहरा हत्याकांड
गौरतलब है कि 17 जून की रात पिपरिया थाना क्षेत्र के औलीपुर गांव में अपराधियों ने मुखिया चंदन सिंह और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि चंदन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक मुखिया की पत्नी पलवी कुमारी ने सात लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

दो गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थाना अध्यक्ष उज्ज्वल कुमार ने स्पष्ट किया है कि अगर आरोपी तय समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed