{"_id":"68b563739192f827380995aa","slug":"kosi-overflows-due-to-heavy-rains-in-nepal-2-13-lakh-cusecs-of-water-discharged-from-bhimnagar-barrage-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नेपाल की बारिश से उफान पर कोसी, भीमनगर बैराज से लाखों क्यूसेक पानी डिस्चार्ज, बढ़ा बाढ़ का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नेपाल की बारिश से उफान पर कोसी, भीमनगर बैराज से लाखों क्यूसेक पानी डिस्चार्ज, बढ़ा बाढ़ का खतरा
Mon, 01 Sep 2025 02:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:52 PM IST
सार
नेपाल में भारी बारिश के कारण कोसी नदी अचानक उफान पर है। भीमनगर बराज से रविवार रात सर्वाधिक 2.26 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया, जबकि मुख्य धारा से 2.13 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : Meta AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल में हुई लगातार भारी बारिश का असर बिहार की कोसी नदी पर साफ दिखने लगा है। जलग्रहण क्षेत्रों में मूसलधार बारिश के बाद रविवार शाम से कोसी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा। रविवार रात 11 से 12 बजे के बीच भीमनगर बराज से इस साल का सबसे ज्यादा 2 लाख 26 हजार 560 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज रिकॉर्ड किया गया। हालांकि नदी की मुख्य धारा से 2 लाख 13 हजार 560 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बराज के 56 में से 30 फाटक खोल दिए गए। इसके बाद रात 1 बजे तक डिस्चार्ज घटकर 2 लाख 22 हजार 800 क्यूसेक रह गया। सोमवार सुबह 10 बजे बराज से 1 लाख 97 हजार 595 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। फिलहाल 24 फाटक खुले हैं।
नेपाल प्रभाग के बराहक्षेत्र से भी पानी का डिस्चार्ज लगातार बढ़ता घटता रहा। रविवार सुबह 10 बजे यहां से 1,09,400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जो शाम 4 बजे बढ़कर 1,47,125 क्यूसेक तक पहुंच गया। यह इस साल का सबसे ज्यादा डिस्चार्ज रहा। सोमवार सुबह 7 बजे से यहां डिस्चार्ज में फिर से तेजी देखी जा रही है।
ये भी पढ़ें: कैमूर में आसमानी कहर! आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
चार जगह खतरे के निशान से ऊपर बह रही कोसी
जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, खगड़िया के डुमरी और बलतारा, भागलपुर के विजय घाट पुल और कटिहार के कुरसेला में कोसी का बहाव पहले ही खतरे के निशान को पार कर चुका है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य की तैयारी तेज कर दी है। जिलाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और निचले इलाकों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य अभियंता संजीव शैलेस ने बताया कि सभी तटबंध और स्पर सुरक्षित हैं। नेपाल में बारिश थमने के बाद भी जलस्तर में उतार चढ़ाव जारी है, लेकिन हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं।