फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Khagaria News: Samrat Choudhary attacks RJD, says Lalu Yadav is a symbol of crime, hooliganism and corruption

Bihar News: खगड़िया में सम्राट चौधरी का राजद पर हमला, कहा- लालू यादव अपराध, गुंडाराज और भ्रष्टाचार के प्रतीक

Wed, 11 Sep 2024 08:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 11 Sep 2024 08:42 PM IST
सार

Khagaria News: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के सवाल पर लालू यादव को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता जानती है किसे वोट करना है।

विज्ञापन
Khagaria News: Samrat Choudhary attacks RJD, says Lalu Yadav is a symbol of crime, hooliganism and corruption
भाजपा नेता सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बुधवार को हवाई मार्ग द्वारा खगड़िया पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर स्थानीय कोशी कॉलेज के मैदान में दोपहर 11:50 में उतरा। जहां से वे समाहरणालय स्थित सभागार में समीक्षा बैठक शामिल होने के लिए रवाना हो गए। उनके द्वारा सात निश्चय योजना सहित खगड़िया में चल रहे योजनाओं की जानकारी अधिकारियों से ली गई। करीब तीन घंटे बैठक करने के बाद उन्होंने समाहरणालय परिसर में मीडिया से बात की। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए एक सवाल के जवाब में लालू यादव पर बड़ा हमला किया। गौरतलब है कि डिप्टी सीएम के साथ खगड़िया सांसद राजेश वर्मा के अलावा कई विधायक बैठक में मौजूद रहे।

विज्ञापन

 
लालू यादव पर किया तीखा हमला
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के सवाल पर लालू यादव को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता जानती है किसे वोट करना है। बीते लोकसभा चुनाव में एनडीए का बिहार में 75 फीसदी स्ट्राइक रेट रहा है। उन्होंने लालू यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि लालू यादव अपराध, गुंडाराज और भ्रष्टाचार के प्रतीक हैं। अपने 15 वर्ष के कार्यकाल में बिहार में कोई विकास नहीं किया।
विज्ञापन

 
‘स्टेशन रोड सहित बायपास का होगा कायाकल्प’
डिप्टी सीएम ने कहा कि समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जिले के विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य सड़क स्टेशन रोड सहित बाय पास के निर्माण को लेकर जल्द टेंडर जारी होगा। इसके लिए नगर विकास विभाग, पीडब्लूडी और इरीगेशन डिपार्टमेंट को निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, खगड़िया में नए मेडिकल कॉलेज और इंडस्ट्री की स्थापना को लेकर भी आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई है। वहीं, उनके द्वारा खगड़िया शहर के बायपास और स्टेशन रोड सहित मथुरापुर केबिन ढाला के पास निर्माण होने वाले आरओबी स्थल का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उम्मीदवार अनुसेवकों ने किया हंगामा
जानकारी के मुताबिक, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी जिस समय अधिकारियों से बैठक कर सभागार से बाहर निकले, उस समय काफी तादाद में उम्मीदवार अनुसेवक अपने मांग पत्र को लेकर उनसे मिलने की कोशिश करने लगे। लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण वे लोग डिप्टी सीएम के काफिले के पास नहीं पहुंच सके। उसके बाद उम्मीदवार अनुसेवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, डिप्टी सीएम के काफिले के पास मौजूद जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय द्वारा उन उम्मीदवार अनुसेवकों को हाथ पकड़ पीछे धकेल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed