फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Khagaria News: Bloodshed due to dispute over boat, youth killed by bullet, another injured

Bihar News: नाव पर विवाद से खून-खराबा, गोली लगने से युवक की मौत, एक अन्य घायल; गांव में पसरा मातम

Fri, 05 Sep 2025 11:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 05 Sep 2025 11:05 PM IST
सार

Khagaria News: खगड़िया में नाव पर विवाद से खून-खराबा हो गया, जहां गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि अब तक किसी की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। संदिग्ध आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
Khagaria News: Bloodshed due to dispute over boat, youth killed by bullet, another injured
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस तथा वहां खड़े स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दक्षिण रहिमपुर मथार दियारा में गुरुवार को नाव पर सवारी बैठाने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान वार्ड नंबर 6 निवासी कुणाल कुमार (25), पिता संजीव यादव को सिर में गोली लग गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

 
छुट्टियों में घर आए थे कुणाल
बताया जा रहा है कि मृतक कुणाल पूर्व मुखिया बल्लो यादव के भतीजे थे और बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे थे। कुछ दिनों की छुट्टियों पर वे घर आए थे, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार और गांव को शोक में डूबा दिया। गांव में मातम का माहौल है और परिजन बदहवासी की स्थिति में हैं।
विज्ञापन

 
कर्मचारी भी गोली का शिकार
इस वारदात में कुणाल के कर्मचारी सौरव कुमार भी घायल हो गए। गोली उनके हाथ में लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत नेक्टर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Love Affair: सॉरी, मैं शादी करने जा रही हूं... पति को भेजी प्रेमी की फोटो, कॉलेज जाने की बात कहकर पत्नी फरार

 
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक किसी की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। संदिग्ध आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
 
गांव में तनाव और आक्रोश
गांव में हुई इस फायरिंग से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग इसे पूरी तरह से असामाजिक तत्वों की गुंडागर्दी मान रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका, दोस्त पर हत्या का आरोप; पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed