फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Khagaria: Girl's health deteriorated in Avadh Assam Express, she became unconscious; RPF saved her life

Bihar News: अवध आसाम एक्सप्रेस में युवती की बिगड़ी तबीयत, हुई बेहोश; आरपीएफ ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

Wed, 20 Mar 2024 03:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 20 Mar 2024 03:51 PM IST
सार

Khagaria News: आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राम ने बताया कि बुधवार को जब उनको इस घटना की सूचना मिली तो उन्होंने अपनी टीम के साथ पहुंचकर उस युवती को खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। जहां उसके साथ उसके माता-पिता भी मौजूद हैं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Khagaria: Girl's health deteriorated in Avadh Assam Express, she became unconscious; RPF saved her life
अवध आसाम एक्सप्रेस में बिगड़ी युवती की तबीयत - फोटो : demo pic

विस्तार

बिहार की खगड़िया रेल पुलिस (आरपीएफ) ने एक ट्रेन यात्री की जान बचाई है, जिसके बाद आरपीएफ की जमकर प्रशंसा हो रही है। दरअसल, बुधवार को गाड़ी संख्या 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस के बोगी नंबर एस 4 में मुजफ्फरपुर से गुवाहाटी जा रही एक 18 वर्षीय युवती की तबीयत अचानक बिगड़ गई और बेहोश हो गई। गाड़ी जब खगड़िया स्टेशन पर पहुंची तो स्टेशन अधीक्षक ने इसकी जानकारी रेल पुलिस को दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही रेल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवती को सदर अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई। फिलहाल युवती सदर अस्पताल में भर्ती है। जहां उसका इलाज जारी है। युवती की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के महंत मनिहारी वार्ड नंबर 7 निवासी दिलीप साह की बेटी काजल कुमारी के रूप में की गई है।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि खगड़िया आरपीएफ द्वारा ऑपरेशन सेवा के तहत पहले भी कई लोगों की जान बचाई गई हैं। इसे लेकर आरपीएफ पुलिस को कई बार वरीय अधिकारियों से शाबाशी भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राम ने बताया कि उनकी पूरी टीम ऑपरेशन सेवा के तहत हमेशा रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर तैयार रहती है। बुधवार को जब उनको इस घटना की सूचना मिली तो उन्होंने अपनी टीम के साथ पहुंचकर उस युवती को खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। जहां उसके साथ उसके माता-पिता भी मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed