फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Jamui News: young man selling chaat-samosa died due to electric shock in Kali Puja fair, family blocked road

Bihar News: काली पूजा मेले में करंट लगने से युवक की मौत, पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने जाम की सड़क

Sun, 03 Nov 2024 08:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 03 Nov 2024 08:11 PM IST
सार

Jamui News: जमुई में काली पूजा मेले में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। इसके बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर सड़क जाम कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Jamui News: young man selling chaat-samosa died due to electric shock in Kali Puja fair, family blocked road
घटनास्थल पर रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई के बरहट थानाक्षेत्र के गुगुलडीह गांव में शनिवार रात काली पूजा विसर्जन के बाद आयोजित मेले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ठेला पर चाट-समोसा बेच रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गुगुलडीह निवासी रंजीत मालाकार (35) के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने रविवार सुबह शव को रतनपुर-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग स्थित गुगुलडीह चौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने इस घटना के लिए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 
बिजली का तार टूटकर ठेले पर गिरा
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को रंजीत मालाकार काली पूजा मेला में अपने ठेले पर चाट-समोसा बेच रहा था। काली प्रतिमा के विसर्जन के बाद पुलिस ने मुख्य मार्ग से भीड़ के बीच ट्रक को पार करवाने की कोशिश की, जिससे बिजली का एक तार टूटकर रंजीत के ठेले पर गिर गया। करंट लगते ही रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से मेले में हड़कंप मच गया और रंजीत के परिजन सदमे में डूब गए।
विज्ञापन



 
ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन कर जाम की सड़क
रविवार सुबह मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने रतनपुर-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। फिर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस के हस्तक्षेप से हटा जाम
जाम की सूचना पर बरहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। तीन घंटे के समझाने के बाद पुलिस ने सड़क जाम को हटाने में सफलता पाई। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और इस बात की जांच करेगी कि बिजली के तारों को लेकर सुरक्षा के उपाय क्यों नहीं किए गए थे।

 
परिजनों ने की मुआवजे की मांग
परिजनों ने इस घटना के लिए पुलिस प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए उचित मुआवजे की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए थी ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed