फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Jamui: Minor exploited on pretext of marriage, villagers got married them in temple, in laws refused her

Bihar: शादी का झांसा दे नाबालिग से एक साल तक यौन शोषण, ग्रामीणों ने मंदिर में कराया विवाह; अब लड़की आफत में

Fri, 02 Feb 2024 08:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 02 Feb 2024 08:12 PM IST
सार

Jamui Hindi News: सिकंदरा थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि एक युवक के खिलाफ एक नाबालिग ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। नाबालिग के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Jamui: Minor exploited on pretext of marriage, villagers got married them in temple, in laws refused her
सिकंदरा थाना, जमुई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से शादी का झांसा देकर एक साल से यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। हलांकि दो दिन पूर्व ग्रामीणों ने दोनों को खेत में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। उसके बाद उन लोगों ने दोनों की मंदिर में शादी करा दी। लेकिन अब नाबालिग के ससुराल वालों ने उससे मारपीट कर उसे अपनाने से साफ इनकार कर दिया है। इसके बाद पीड़िता ने शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ सिकंदरा थाना पहुंचकर आरोपी पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, सिकंदरा थाना क्षेत्र के निवासी अजय तांती के बेटा कुंदन कुमार उर्फ गुंजन (22) शादी का झांसा देकर नाबालिग से एक साल तक यौन शोषण करता रहा। वहीं, 31 जनवरी की शाम जब नाबालिग खेत की ओर शौच करने गई थी। तभी कुंदन कुमार उर्फ गुंजन ने उसे अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म कर भागने की कोशिश कर रहा था। उसी दौरान स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। फिर दोनों की पास के ही मंदिर में शादी करा दी।
विज्ञापन


शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद जब वह आरोपी युवक यानी अपने पति के घर गई तो कुंदन की मां दुलारी देवी, पिता अजय तांती और बहन पूनम कुमारी सहित अन्य लोगों ने उससे मारपीट की। साथ ही उसे घर में रखने से साफ मना कर दिया, जिसके बाद शुक्रवार की दोपहर पीड़िता अपने परिवार के साथ सिकंदरा थाने पहुंची। जहां पीड़िता ने कुंदन कुमार उर्फ गुंजन कुमार पर शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सिकंदरा थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। इधर, सिकंदरा थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि एक युवक के खिलाफ एक नाबालिग ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। नाबालिग के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed