{"_id":"67a8bc0adb7006df6d040b59","slug":"jamui-in-dispute-over-land-possession-goons-tied-couple-to-tree-and-beat-them-also-threatened-to-kill-them-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: जमीन कब्जाने के विवाद में दबंगों ने दंपति को पेड़ से बांधकर पीटा, जान से मारने की भी दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: जमीन कब्जाने के विवाद में दबंगों ने दंपति को पेड़ से बांधकर पीटा, जान से मारने की भी दी धमकी
Sun, 09 Feb 2025 08:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 09 Feb 2025 08:00 PM IST
सार
Jamui News: पुलिस ने बताया कि मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमुई जिले में दबंगों की दबंगई का एक खौफनाक मामला सामने आया है। झाझा थाना क्षेत्र के परासी गांव में एक दंपति को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। इस घटना के पीछे जमीन विवाद को कारण बताया जा रहा है। पीड़ित दंपति ने थाने में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
गांव के दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला
पीड़िता रंभा कुमारी ने बताया कि छह फरवरी को सुबह करीब 11 बजे गांव के ही अर्जुन रविदास, मदन दास, कारु दास, मन्नू दास और राकेश यादव सहित कई लोग जबरदस्ती उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर पीड़ित दंपति को रस्सी से बांधकर घसीटते हुए घर से बाहर ले आए। इसके बाद दोनों को एक पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
जमीन हड़पने के लिए पीटा
पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी जमीन हड़पने की मंशा से उन पर यह जानलेवा हमला किया। घटना के दौरान आरोपियों ने न केवल दंपति को मारा-पीटा, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि पहले भी आरोपियों की ओर से धमकी दी जाती रही थी, लेकिन इस बार उन्होंने हद पार कर दी। अब दंपति दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
मामले को लेकर झाझा थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।