फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Jamui: Dead body of married woman found hanging in suspicious condition; murder or suicide, Bihar Police

Bihar: संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव; हत्या या आत्महत्या के बिंदु से जांच में जुटी पुलिस

Mon, 25 Mar 2024 07:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 25 Mar 2024 07:15 PM IST
सार

Jamui News: पुलिस ने बताया कि एक महिला द्वारा घरेलू विवाद से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों छानबीन की जा रही है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Jamui: Dead body of married woman found hanging in suspicious condition; murder or suicide, Bihar Police
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई के सदर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में एक कपड़ा व्यवसायी की पत्नी का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। बताया जा रहा है कि महिला ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि आत्महत्या की खबर मिलने के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चा होने लगी।

विज्ञापन


वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ सतीश सुमन, सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। मृतका की पहचान पुरानी बाजार निवासी राकेश गुप्ता की पत्नी शिल्पी कुमारी (28) के रूप में की गई है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राकेश गुप्ता की पत्नी के मोबाइल पर पटना के किसी अज्ञात युवक का फोन आता था, जिससे वह अक्सर बात करती थी। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिससे वह नाराज चल रही थी। वहीं, सोमवार की दोपहर के बाद शिल्पी के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका उसका शव मिला, जिसे आत्महत्या माना जा रहा है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही शिल्पी के पति राकेश गुप्ता मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि मृतक महिला के दो बेटे भी हैं। वहीं, अचानक हुई इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर, घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को भी दे दी गई है।


होली पर्व के दिन हुई इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इक्टठी हो गई। हालांकि जानकारी के बाद आसपास के लोग भी मृतक के परिजनों को सांत्वना देते दिखे। वहीं, पूरे मामले को लेकर एसडीपी सतीश सुमन ने बताया कि एक महिला द्वारा घरेलू विवाद से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। हालांकि शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदु से मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed