फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Jamui: Bullies beat a person for plucking cabbage and broke one eye, six people injured

Bihar: गोभी तोड़ने को लेकर दबंगों ने एक व्यक्ति को पीट-पीट कर एक आंख फोड़ी, छह लोग घायल; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 05 Feb 2024 12:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 05 Feb 2024 12:56 PM IST
सार

Jamui Hindi News: जमुई में खेत से गोभी तोड़ने पर विवाद इतना बढ़ा कि दबंगों ने हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना में छह लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की एक आंख फूट गई। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Jamui: Bullies beat a person for plucking cabbage and broke one eye, six people injured
घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई सदर थाना क्षेत्र के नीम नवादा गांव में सोमवार की सुबह मामूली विवाद में दबंगों ने एक व्यक्ति को पीट-पीट कर उसकी एक आंख फोड़ दी। इस घटना में छह लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घायलों की पहचान नीम नवादा गांव निवासी अनूप मांझी, झूली मांझी, हीरा मांझी और बादल कुमार के रूप में हुई है। जबकि तेतरी देवी और एक अन्य मामूली रूप घायल हैं। बताया जा रहा है कि तेतरी देवी का एक बच्चे ने गांव के ही किशोरी महतो के खेत से गोभी को तोड़ लिया था। इससे नाराज किशोरी महतो, बाबूलाल महतो और अजीत महतो सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी, डंडे, कुदाल, कुल्हाड़ी और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जबकि दबंगों ने झूली मांझी को पीट-पीट कर उसकी एक आंख फोड़ दी।
विज्ञापन


वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना को लेकर सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed