फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   GANGA CROSSES DANGER MARK BY 9 CM IN MUNGER; FLOODWATER ENTERS SEVERAL AREAS AND SCHOOLS

बिहार: गंगा ने पार किया खतरे का निशान, 9 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा पानी; यहां निचले इलाकों में बाढ़ का संकट गहराया

Fri, 04 Sep 2026 05:10 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2026 05:10 PM IST
सार

मुंगेर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। शुक्रवार दोपहर 2 बजे गंगा खतरे के निशान से 9 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। निचले इलाकों और दियारा क्षेत्रों में पानी फैलने से ग्रामीणों के सामने पलायन का संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
GANGA CROSSES DANGER MARK BY 9 CM IN MUNGER; FLOODWATER ENTERS SEVERAL AREAS AND SCHOOLS
विद्यालय में घुसा बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुंगेर जिले में गंगा एक बार फिर रौद्र रूप में है। गुरुवार देर रात गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 2 बजे गंगा खतरे के निशान से 9 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण जिले के निचले इलाकों, गांवों और दियारा क्षेत्रों में बाढ़ का पानी तेजी से फैलने लगा है। कई इलाकों में देर रात पानी घुसने के बाद ग्रामीणों के सामने सुरक्षित स्थानों पर जाने की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

विज्ञापन

गंगा का पानी खेतों तक पहुंच गया है। इससे बड़ी संख्या में फसलें जलमग्न हो गई हैं और किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। वहीं, बाढ़ का पानी कई सरकारी विद्यालयों में भी प्रवेश कर गया है। नगर निगम क्षेत्र के मध्य विद्यालय हेरुदियारा में पानी घुसने के कारण विद्यालय को पूरी तरह बंद करना पड़ा। इसी तरह जमालपुर प्रखंड की सिंघिया पंचायत स्थित मुसाहिब महतो टोला मध्य विद्यालय में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। विद्यालय परिसर में पानी जमा होने से पठन-पाठन प्रभावित हो गया है।

विज्ञापन

सदर प्रखंड क्षेत्र के सीताचरण और जफर नगर गांव में भी बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। घरों के आसपास पानी फैलने के बाद कई ग्रामीण अपना घर छोड़कर ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। कुछ ग्रामीण जिला मुख्यालय स्थित बबुआ गंगा घाट के आसपास शरण लिए हुए हैं। लोग अपने साथ जरूरी सामान और मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गंगा के बढ़ते जलस्तर से संकट गहराया: बेगूसराय में दर्जनों गांव का मुख्यालय से संपर्क टूटा, ग्रामीणों में दहशत

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार तेज वृद्धि हो रही है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से राहत, सुरक्षित ठिकाने, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed