फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Flood victims blocked NH-80 due to non-receipt of compensation, vehicles remained stranded for hours

Bihar News: बाढ़ राहत राशि नहीं मिलने पर आक्रोश, मुंगेर में 500 से अधिक पीड़ितों ने किया हाईवे जाम

Tue, 16 Sep 2025 05:49 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 16 Sep 2025 05:49 PM IST
सार

मुंगेर जिले में बाढ़ राहत राशि नहीं मिलने से नाराज़ बाढ़ पीड़ितों ने बिजयनगर रामपुर कलान के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-80 (NH-80) पर जाम लगाया। इस दौरान 500 से अधिक लोग सड़क पर उतर आए और नारेबाजी की।

विज्ञापन
Flood victims blocked NH-80 due to non-receipt of compensation, vehicles remained stranded for hours
मुंगेर में बाढ़ पीड़ितों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले में गंगा के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित लोगों का आक्रोश रविवार को फूट पड़ा। बाढ़ राहत राशि के भुगतान में देरी से नाराज़ बाढ़ पीड़ितों ने बिजयनगर रामपुर कलान के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-80 (NH-80) पर जाम लगा दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर नारेबाजी की, जिससे हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में स्कूली बच्चों से भरी गाड़ियां और यहां तक कि एक शव वाहन भी फंस गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पढे़ं; लिंक फेल होने से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे लोग परेशान, अस्पताल में घंटों खड़े रहे मरीज

विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इटहरी पंचायत के अंतिमराम टोला, बिजयनगर और शिव टोला से करीब 500 से अधिक बाढ़ प्रभावित लोग इस आंदोलन में शामिल हुए। उनका आरोप है कि बाढ़ से घर-बार तबाह होने के बावजूद अब तक मुआवजा राशि नहीं मिली है। पीड़ितों का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। हालांकि, जाम में फंसे लोग भीषण गर्मी से बेहाल रहे। वहीं, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed