{"_id":"66165aca6ae0a8b9cc08b30f","slug":"elder-brother-killed-for-land-in-munger-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Munger: भूमि के लिए बड़े भाई को मौत के घाट उतारा, हत्यारे भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Munger: भूमि के लिए बड़े भाई को मौत के घाट उतारा, हत्यारे भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wed, 10 Apr 2024 02:54 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:54 PM IST
सार
Munger: तारापुर थाना क्षेत्र स्थित रणगांव में भूमि विवाद को लेकर सहोदर भाइयों में मारपीट हुई है। मारपीट के दौरान छोटे भाई प्रभाष शर्मा ने बड़े भाई सुमन शर्मा को लाठी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद सुमन को अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपित भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
भूमि के लिए बड़े भाई को मौत के घाट उतारा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस ने बताया कि रणगांव में दोनों भाइयों के बीच भूमि विवाद को लेकर कहासुनी हुई। कहासुनी के बाद बात इतनी बढ़ गई कि प्रभाष ने सुमन के सिर पर लाठी से हमला कर दिया। सिर फटने के बाद सुमन गिर गया और कुछ देर में जान चली गई। आरोपित प्रभाष शर्मा खुद जख्मी हालत में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचा। जहां पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
शव का कराया गया पोस्टमार्टम
प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष रागिनी कुमारी ने घटना की पुष्टि करते बताया कि मां सावित्री देवी के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपित भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा गया है।
विज्ञापन
शव का कराया गया पोस्टमार्टम
प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष रागिनी कुमारी ने घटना की पुष्टि करते बताया कि मां सावित्री देवी के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपित भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा गया है।
विज्ञापन